फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire break out in a house in Sector 36 of Chandigarh

Chandigarh: देर रात सेक्टर 36 में कोठी में आग लगने से हड़कंप, दमकल विभाग ने पाया काबू

Wed, 13 Jul 2022 01:43 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Jul 2022 01:43 AM IST
सार

आग लगने की सूचना मिलने के बाद सेक्टर 36 थाना पुलिस, पीसीआर गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार घटना में किसी को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Fire break out in a house in Sector 36 of Chandigarh
घर में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर 36 स्थित घर में मंगलवार देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से घर का कीमती सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग के अनुसार आग लगने के कारण का अभी पता नहीं लग पाया है। 

विज्ञापन


दमकल विभाग के अनुसार कंट्रोल रूम पर मंगलवार रात 12 बजकर 43 मिनट पर कोठी नंबर 607 स्थित फर्स्ट फ्लोर पर आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद सेक्टर 38 स्थित फायर स्टेशन की गाडियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। वहीं सूचना मिलने के बाद सेक्टर 36 थाना पुलिस, पीसीआर गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार घटना में किसी को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed