{"_id":"fe54be9c1bfb1eeda4940f45f5491048","slug":"fire-at-room-three-people-died-at-kurukshetra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्रः कमरे में आग, 3 युवकों की दम घुटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्रः कमरे में आग, 3 युवकों की दम घुटने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/लाडवा।
Updated Sun, 19 Jul 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाडवा-खुखनी लिंक रोड पर शुक्रवार देर रात एक फलों के बाग में बने एक कमरे में आग लगने से तीन युवकों की मौत हो गई है। आग लगने के समय तीनों युवक एक छोटे-से कमरे में सोए हुए थे। इससे उन्हें आग लगने का पता नही चल पाया। कमरे में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है।
विज्ञापन
आग लगने से कमरे में रखे फल पकाने के केमिकल के कारण जहरीला धुआं फैल गया और सोए हुए तीनों युवकों की दम घुटने से मौत हो गई। हादसे में मरे तीनों युवक उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले थे और ठेकेदार के पास नौकरी करते थे। यह बाग पूर्व भाजपा नेता जितेंद्र सिंह काका का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मोहम्मद शाहिद नाम के व्यक्ति ने पूर्व भाजपा नेता जितेंद्र सिंह काका के फलों के बाग का ठेका ले रखा है। उसके पास शामली जिले के गांव हसनपुर निवासी अरविंद (25), मोनू निवासी अंबेहटा (20), और पिंटू निवासी बिरालीन (30) नौकरी करते थे। इनमें से पिंटू विवाहित था व तीन बेटियों का पिता था।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात काम निपटाकर तीनों कमरे में सोने चले गए, जबकि उनके बाकी चार साथी रईस, अशोक, राहुल व नवाब कमरे के बाहर खुले में सो गए। रात करीब एक बजे रईस, अशोक व राहुल को गहरे धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत हुई तो उनकी नींद खुल गई। जागने के बाद उन्होंने कमरे से धुआं निकलते देखा।
इस पर उन्होंने बाग के मालिक जितेंद्र सिंह काका के मुंशी अमीलाल को सूचना दी और कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। इस दौरान अमी लाल की सूचना पर लाडवा से फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस की टीम ने आग बुझने पर कमरे में जाकर देखा तो कमरे में काफी सामान जला हुआ था और तीनों युवक बेसुध हालत में पड़े थे। पुलिस ने जांच की तो तीनों की मौत हो चुकी थी।
पुलिस की सूचना पर फॉरेंसिंक व सीन आफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भेज दिए।
सूचना मिलने पर तीनों युवकों के परिजन भी लाडवा पहुंच गए। दोपहर बाद तीनों के शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद वारिसों को सौंप दिए गए।