{"_id":"dccd071eb8d592e99501fe143bb4f41b","slug":"fire-at-nectar-life-limited-office-in-chandigarh-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेक्टर लाइफ लिमिटेड के ऑफिस में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेक्टर लाइफ लिमिटेड के ऑफिस में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 27 Sep 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-9 स्थित नेक्टर लाइफ साइंसेस लिमिटेड के दो मंजिला आफिस में शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना की जानकारी उस समय हुई जब सफाईकर्मी ने आफिस का शटर खोला।
विज्ञापन
आफिस में आग की लपटें देख उसने शोर मचा दिया। लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत सेक्टर-17 के दमकल विभाग को दी। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकीं। यदि तुरंत दमकल विभाग की गाड़ियां नहीं पहुंचतीं तो आसपास के अन्य आफिसों को भी आग से नुकसान पहुंच सकता था।
विज्ञापन
कंपनी के उपाध्यक्ष संदीप गोयल ने बताया कि उनको शनिवार सुबह घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। उन्होंने बताया कि आफिस कितना नुकसान हुआ है, अभी इसकी सही जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने बताया कि आफिस का सभी सामान जलकर बर्बाद हो गया है। इसमें सोफा, टीवी और कंप्यूटर के साथ-साथ कागजात भी हैं।
राधा-कृष्ण के मंदिर को नहीं पहुंचा नुकसान
आग लगने से पूरा आफिस तबाह हो गया। इसके बावजूद भी आफिस में बने राधा-कृष्ण के मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। यह बात लोगों में चर्चा का करण बनी रही।
नाइलिट बिल्डिंग में लगी थी आग
कुछ समय पहले सेक्टर-17 में नाइलिट की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी, जिसमें आग बुझाते हुए दो फायर फाइटरों की मौत हो गई थी। साथ ही बिल्डिंग भी ढह गई थी। इसके बाद कई दिन तक आग सुलगती रही थी। सेक्टर-9डी स्थित नेक्टर लाइफ साइंसेस लिमिटेड का आफिस भी चंद कदम दूर है।
बलविंदर सिंह, दमकल अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना पर ही दो गाड़ियों मौके पर पहुंच गई थीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। यदि देर हो जाती तो अन्य आफिसों को नुकसान पहुंच सकता था।