फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire at GMCH 32, Patients Panic

GMCH 32 की आई ओपीडी में आग, मरीजों में दहशत

Fri, 06 May 2016 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 May 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
fire at GMCH 32, Patients Panic
जीएमसीएच 32 में आग - फोटो : amar ujala

लगातार बढ़ रही गर्मी और बिजली के बढ़ते लोड से आगजनी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। वीरवार को सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल के बी ब्लॉक के चौथे फ्लोर स्थित आई ओपीडी के मुख्य स्विच पर करीब 12 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई।

विज्ञापन


आग लगते फ्लोर पर हड़कंप मच गया। लाइट गुल हो गई। ओपीडी से मरीज बाहर निकल आए। मौके पर खुद आई डिपार्टमेंट के एचओडी सुनंदन सूद भी पहुंचे। सूचना मिलते ही अग्निशमन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की।
विज्ञापन


पांच से दस मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि आग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन 20 मिनट तक आई ओपीडी का काम प्रभावित रहा। आग बुझाने के बाद लाइट चालू कर दी गई। बताया जा रहा है कि मुख्य स्विच पर लोड बढ़ने के कारण शार्ट सर्किट हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल आग पर काबू पा लिया गया, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। जीएमसीएच 32 के अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की सक्रियता से बड़ा हादसा होने से टल गया है। जहां ज्यादा लोड है, उन्हें चेक किया जा रहा है, ताकि आगजनी की कोई बड़ी घटना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed