{"_id":"572a432e4f1c1b32375ccf0f","slug":"fire-at-elante-mall-in-chandigarh-escapement","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलांते शॉपिंग मॉल में लगी आग, डर से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलांते शॉपिंग मॉल में लगी आग, डर से मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 May 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
एलांते मॉल, चंडीगढ़
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय- शाम के 6.20 बजे, स्थान- एलांते मॉल। हेलो......हेलो फायर कंट्रोल रूम। एलॉते मॉल की ऊपरी मंजिल में आग लग गई है। इस सूचना के बाद फायर विभाग में हड़कंप मच गया। वहां, मॉल में मौजूद लोग भी डर गए। फायर विभाग के अनुसार एलांते में आग की सूचना पर गाड़ियां भेजी गई थीं। आग ऊपरी मंजिंल पर लगी थी। हालांकि, गाड़ियां पहुंचने तक आग पर काबू पा लिया गया। मॉल स्टॉफ ने बताया कि मामूली तौर पर आग लगी थी। उसको भड़कने से पहले ही काबू कर लिया गया था।
विज्ञापन
बुधवार को आई 25कॉल्स
गौरतलब हो कि गर्मी बढ़ने के साथ शहर में आग की घटनाएं भी तेजी से बढ़ने लगी है। बुधवार को 10 घंटे में 25 कॉल्स आग लगने की आई हैं। हालांकि, कही भी बड़ी आग की सूचना नही थी।
विज्ञापन