फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   FIR registered against terrorist Gurpatwant Singh Pannu in Amritsar

Punjab News: नहीं सुधर रहा आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू, फिर उगला जहर, अमृतसर में FIR दर्ज

Wed, 24 Jan 2024 08:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Jan 2024 08:57 PM IST
सार

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है। कई राज्यों के सीएम को धमकी देने के बाद भी वह सुधर नहीं रहा है। अब अमृतसर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। पन्नू मौजूदा समय में अमेरिका में छिपा है।

विज्ञापन
FIR registered against terrorist Gurpatwant Singh Pannu in Amritsar
गुरपतवंत सिंह पन्नू। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमृतसर कमिश्नरेट के डी डिवीजन थाने की पुलिस ने आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए, 153बी, 505 और आईटी एक्ट 66 एफ के तहत एफआईआर दर्ज की है। पन्नू ने कुछ दिन पहले भारत की एकता, अखंडता को भंग करने को लेकर एक वीडियो में श्री दुर्ग्याणा मंदिर के कपाट बंद कर श्री हरमंदिर साहिब में चाबी सौंपने की नसीहत दी थी।

विज्ञापन


डी डिवीजन थाना प्रभारी सरमेल सिंह के मुताबिक 23 जनवरी 2024 को वह टीम के साथ श्री दुर्ग्याना मंदिर में मौजूद थे। इस दौरान एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने श्री दुर्ग्याणा मंदिर कमेटी को मंदिर बंद करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


सरमेल सिंह ने बताया कि इस तरह के बयान भारत की एकता और अखंडता के विरुद्ध है और माहौल खराब करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आतंकी पन्नू का मकसद अलग-अलग वर्गों में दुश्मनी बढ़ाना और गलत भावना पैदा करना है। पुलिस ने पन्नू के खिलाफ 23 जनवरी 2024 को केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं सुधर रहा आतंकी पन्नू, फिर उगला जहर

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू सुधर नहीं रहा है। उसने एक बार फिर पंजाब के सीएम भगवंत मान को सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर धमकी दी है। उसने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) में पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी उकसाने की कोशिश की। बता दें कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर पंजाब के सीएम भगवंत मान पीएयू में तिरंगा फहराएंगे। इससे पहले भी पन्नू सीएम मान और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को धमकी दे चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed