{"_id":"5e82087d8ebc3e72bd7110dc","slug":"fir-on-610-people-for-violating-lockdown-745-arrested-3407-vehicles-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 610 लोगों पर एफआईआर, 745 गिरफ्तार, 3407 वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 610 लोगों पर एफआईआर, 745 गिरफ्तार, 3407 वाहन जब्त
Tue, 31 Mar 2020 09:21 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 31 Mar 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन का पालन न करने वाले लोगों पर पुलिस सख्त रवैया अपना रही है। अभी तक प्रदेश में 610 एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। 745 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 3407 वाहन ऐसे हैं जिन्हें पुलिस ने जब्त किया है। जबकि सैकड़ों वाहन चालकों के चालान भी किए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा हरियाणा पुलिस ने श्रमिकों और प्रवासी मजदूरों के पलायन को रोकने व कोविड-19 के संक्रमण को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए अपनी सभी अंतरराज्यीय सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया है। राज्य में पुलिसकर्मियों द्वारा विभिन्न नाकों पर लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के अतिरिक्त, गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन व दैनिक आवश्यकता की अन्य वस्तुएं भी मुहैया करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने राज्य में सख्त लाकॅडाउन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। प्रदेश में स्थापित किए गए 461 अस्थायी आश्रयों में से किसी एक में स्थानांतरित होने के लिए राजी करके प्रवासी मजदूरों के पलायन को भी रोका गया है। जहां एनजीओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रशासन की मदद से भोजन भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विभिन्न नाकों पर तैनात पुलिस अधिकारी और जवान लोगों विशेष रूप से गरीबों, बेघरों, जरूरतमंदों और बीमार लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवा रहे हैं। हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव के अनुसार सरकार के निर्देशानुसार, उद्योगपतियों और कारखाने के मालिकों को भी सलाह दी गई है कि वे संकट के इन हालातों में अपने कर्मचारियों की हर तरह की मदद करें। राज्य में लॉकडाउन के दौरान, आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी सार्वजनिक गतिविधियों पर प्रतिबंध है।