फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   FIR filed on doctor treating silently Corona patient, minister anil vij, coronavirus, lockdown

पंचकूलाः चुपचाप कोरोना मरीज का इलाज करने वाले डॉक्टर पर एफआईआर, मंत्री विज ले रहे अपडेट

Fri, 17 Apr 2020 01:55 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो योगेंद्र त्रिपाठी, पंचकूला
योगेंद्र त्रिपाठी, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 17 Apr 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
FIR filed on doctor treating silently Corona patient, minister anil vij, coronavirus, lockdown
फाइल फोटो
कोरोना मरीज की जानकारी छुपाने वाले डॉक्टर ऋषि नागपाल पर पंचकूला पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन पर सीएमओ की शिकायत पर महामारी एक्ट का उल्लंघन करने की धारा में सेक्टर- 5 थाने में केस दर्ज किया गया है। सेक्टर 11 में नागपाल अस्पताल है, जिसके संचालक डॉक्टर ऋषि नागपाल हैं।
विज्ञापन


सेक्टर 15 निवासी परिवार इनके पास इलाज के लिए आ रहा था। आरोप है कि डॉक्टर ने जिला स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन को इनकी जानकारी नहीं दी और इलाज करते रहे। यही वजह रही कि महिला के परिवार के साथ अब 9 लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। अब इन 9 लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती होगा।
विज्ञापन


डॉक्टरों व अस्पतालों पर नजर, गलती नहीं करने देंगे
इस मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग अब प्राइवेट अस्पतालों व उनके संचालकों पर पैनी नजर रखेगा। जिले में छोटे बड़े मिलाकर करीब 100 क्लीनिक व अस्पताल हैं।

अनिल विज खुद ले रहे मामले में अपडेट
प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग लगातार चेता रहा है कि कोई भी कोरोना संबंधित मरीज की जानकारी आए तो तुरंत प्रेषित की जाए। लेकिन डॉक्टर नागपाल ने ऐसा नहीं किया। नतीजतन उनके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत एफआईआऱ दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता ये है कि खुद हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज मामले पर अपडेट ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाह डॉक्टर बख्शे नहीं जाएंगे
लापरवाही करने वाले प्राइवेट डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। डॉ नागपाल ने लक्षण पहले ही देख लिए थे लेकिन खुद ही इलाज करते रहे। जब बीमारी बढ़ गई तो सिविल अस्पताल को बताया। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- मुकेश कुमार आहूजा, जिला उपायुक्त, पंचकूला

सीएमओ ने खुद भेजी शिकायत, केस दर्ज
हमारे पास सीएमओ की ओर से शिकायत आई और मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
- मोहित हांडा, डीसीपी, पंचकूला

एपीडेमिक एक्ट लागू करने वाला हरियाणा पहला राज्य
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा देशभर में पहला राज्य है जहां पर एपीडेमिक एक्ट को लागू किया गया है। इसलिए पंचकूला के सेक्टर-15 की कोविड-19 संक्रमित महिला के मामले में निजी डॉक्टर की लापरवाही व सिविल सर्जन को जानकारी न देने के मामले में निजी डाक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed