फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lawrence Bishnoi post on Facebook after financer murder in malout

फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने फेसबुक पर कहा- गुरलाल बराड़ को दी श्रद्धांजलि

Fri, 23 Oct 2020 02:52 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 23 Oct 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi post on Facebook after financer murder in malout
मलोट में फाइनेंसर की हत्या।

मुक्तसर के मलोट स्थित औलख गांव में फाइनेंसर रणजीत सिंह उर्फ राणा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के चार घंटे बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के फेसबुक आईडी पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा गया कि- 'आज पहली श्रद्धांजलि साड्डे गुलाल बराड़ नू। पिंड औलख में राणा की हत्या असी करवाई है। इस बंदे का साडे वीर दी हत्या च पूरा हाथ सी। तुसी साडे बड़े वीर को नाजायज मारया। उदी कोई दुश्मनी नहीं सी किसी नाल। बस तुहाडे तो राजा वरगे जिंदगी जिंदा सी। तुहानू ये लगदा कि उनू मार के तुसी ओदे वाली जगह लूंगे। इतना साल हो गया ताहनू जेलां च भगौंदा फिरदा। तुसी झुट्ठे रहोगे। बाकी सड्डा बदला पूरा नहीं होया। एह तो शुरुआत है, जितना टाइम हैगा ताहनू जियोन नहीं देना'। 

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मुक्तसर के मलोट स्थित औलख गांव में फाइनेंसर रणजीत सिंह उर्फ राणा (37) गर्भवती पत्नी राजवीर कौर के साथ दवा लेने आया था। जैसे ही वह अस्पताल के सामने पहुंचा तो एक स्विफ्ट कार में सवार चार युवकों ने रणजीत पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


रणजीत फाइनेंस का काम करता था। उसकी करीब ढाई वर्ष पहले शादी हुई थी। रणजीत पर पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। मामले में स्थानीय पुलिस गैंगवार के पहलुओं से जोड़कर देख रही है। बताया गया कि वारदात में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें आरोपियों की हरकत कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दविंदर बंबीहा गुट के साथ फोटो अपलोड 

वारदात के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से चल रही फेसबुक अकाउंट पोस्ट पर राणा की फोटो अपलोड की गई है। फोटो में गोला भी किया गया है। इसके अलावा गैंगस्टर दविंदर बंबीहा भी नजर आ रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि राणा के दविंदर बंबीहा गुट के साथ संपर्क होने से उसकी हत्या करवाई गई है। वहीं पुलिस भी हत्या को गैंगवार मानकर चल रही है।

गुरलाल हत्या के बाद फेसबुक पर दोनों गुट में चल रही थी गैंगवार 
बता दें कि 10/11 अक्टूबर की रात चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी व सोपू नेता गुरलाल बराड़ की गोली मारकर हत्या के बाद दविंदर बंबीहा गुट ने 6 घंटे बाद फेसबुक पर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। जिसमें कहा गया था कि- लवी दियोड़ा हत्या का गौरव पटियाल उर्फ लकी ने गुरलाल की हत्या करवा कर बदला लिया है। इसके बाद से ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और दविंदर बंबीहा के गुट के बीच आए दिन फेसबुक पर एक दूसरे को खून बहाने की धमकियां दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनकर बैठी रही।

आखिर कौन ऑपरेट कर रहा है अकाउंट
 बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा समेत अन्य कई कुख्यात अपराधी जेल में बंद है। इसके अलावा दविंदर बंबीहा का एनकाउंटर हो चुका है। इन गैंगस्टर के नाम पर सोशल मीडिया पर सैकड़ों अकाउंट चल रहा है। ऐसे में सवालिया निशान है कि इनके नाम पर चल रही फेसबुक अकाउंट को कौन ऑपरेट कर रहा है। पुलिस इन तक क्यों नहीं पहुंच पाती है। हालांकि बीते महीने चंडीगढ़ साइबर सेल पुलिस का दावा था कि सोशल मीडिया पर गैंगस्टर व उनके नाम से जुड़े करीब 90 अकाउंट को बंद करवाया गया है।

फेसबुक पर गैंगवार, पुलिस क्यों नहीं कर रही करवाई

फेसबुक अकाउंट पर लगातार गैंगस्टरों की आपस में गैंगवार हो रही है। पिछले 11 दिनों में दो हत्याएं हो गई। गैंगस्टर लगातार फेसबुक पर एक दूसरे को धमकियां देने से चूक नहीं रहे हैं। सरेआम सड़कों पर खून बहाने की एक दूसरे को चुनौती दे रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस इन पर क्यों लगाम नहीं लगा पा रही है। पुलिस ऐसी कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है जिससे इन गैंगस्टरों के फेसबुक अकाउंट पर नजर रखी जा सके।

पुलिस को गुमराह करने की कोई साजिश तो नहीं
हत्या के बाद मृतक गुरलाल बराड़ और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डालकर फाइनेंसर राणा की हत्या की जिम्मेदारी ली गई। हैरानी की बात है कि गुरलाल बराड़ का फेसबुक अकाउंट कौन ऑपरेट कर रहा है। कहीं इस हत्या में पुलिस को गुमराह करने की कोई साजिश तो नहीं रची गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed