{"_id":"60504c3e8ebc3ec9675126d8","slug":"financial-irregularities-of-gurugram-and-faridabad-municipal-corporation-will-be-audited-says-anil-vij-in-vidhansabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विधानसभा : गुरुग्राम, फरीदाबाद नगर निगम की वित्तीय अनियमितताओं का होगा ऑडिट, एलईडी घोटाले की भी जांच होगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विधानसभा : गुरुग्राम, फरीदाबाद नगर निगम की वित्तीय अनियमितताओं का होगा ऑडिट, एलईडी घोटाले की भी जांच होगी
Tue, 16 Mar 2021 11:42 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में विधानसभा जाते अनिल विज।
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम और फरीदाबाद नगर निगम की वित्तीय अनियमितताओं का ऑडिट होगा। हरियाणा के महालेखाकार बीते 5 वर्ष में खर्च हुई राशि का रिकॉर्ड खंगालेंगे। फरीदाबाद नगर निगम के एलईडी घोटाले की भी उच्च स्तरीय जांच होगी। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
फरीदाबाद से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता ने प्रश्न के जरिये एलईडी घोटाले में अब तक हुई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा था। फरीदाबाद एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा ने फरीदाबाद नगर निगम का फोरेंसिक ऑडिट कराने की मांग रखी। इस पर अनिल विज ने कहा कि फरीदाबाद व गुरुग्राम नगर निगम की अनेक शिकायतें मिली हैं। जन शिकायतों के आधार पर एजी (महालेखाकार) को ऑडिट करने के लिए पत्र लिखा था। एजी ने ऑडिट करने का आग्रह स्वीकार कर लिया है। पांच साल में खर्च हुई राशि की पूरी पड़ताल होगी, जिसमें दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि उनके क्षेत्र के साथ एलईडी लाइट लगाने के लिए भेदभाव क्यों हो रहा है। काफी लाइट खरीदने के बाद भी उनके क्षेत्र में एक भी लाइट नहीं लगी। जो जांच कम एलईडी लाइट लगाने की चल रही है, उसमें क्या कार्रवाई हुई है। सरकार इसकी उच्च स्तरीय जांच कराए। निकाय मंत्री अनिल विज ने उनकी मांग स्वीकार करते हुए उच्च स्तरीय जांच की सिफारिश की। उन्होंने उच्च अधिकारियों को जांचकर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
विज्ञापन