फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Finance Minister Harpal Singh Cheema asked many questions to former CM Channi

चन्नी को आप का जवाब: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा बोले- घड़ियाली आंसू दाग नहीं धो सकते, पूछे कई सवाल

Fri, 14 Apr 2023 10:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Apr 2023 10:08 PM IST
सार

शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में वित्त मंत्री चीमा ने चन्नी से सवाल किया कि अगर उन्हें वास्तव में गरीबों की परवाह है तो जब अवैध शराब से 128 लोगों की मौत हुई थी तब वह चुप क्यों रहे?

विज्ञापन
Finance Minister Harpal Singh Cheema asked many questions to former CM Channi
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह पर निशाना साधते हुए कहा है कि चन्नी घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। घड़ियाली आंसू उनके दाग नहीं धो सकते। अगर उन्हें वास्तव में एससी-एसटी विद्यार्थियों की परवाह होती तो वे उनकी छात्रवृत्ति के पैसे का गबन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते। अब जब वह अपने भ्रष्टाचार का परिणाम भुगत रहे हैं तो वह केवल लोगों की सहानुभूति चाहते हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए चीमा ने चन्नी से सवाल किया कि अगर उन्हें वास्तव में गरीबों की परवाह है तो जब अवैध शराब से 128 लोगों की मौत हुई थी तब वह चुप क्यों रहे? चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी के पास बरामद करोड़ों रुपये कहां से आए थे, यह पैसा किसका था? चन्नी ने एससी स्कॉलरशिप के पैसे चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की? चीमा ने कहा कि अकाली-भाजपा और कांग्रेस के शासन में पंजाब में भ्रष्टाचार चरम पर था और लोगों को किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला। कांग्रेस ने हमेशा एससी, एसटी व बीसी लोगों को अपने वोट के लिए इस्तेमाल किया, उन्हें गुमराह किया और 70 साल तक केवल उनका शोषण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस ने मतदाताओं को लुभाने के लिए चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का पहला एससी मुख्यमंत्री बनाया। चन्नी ने विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने से कुछ दिन पहले ही सभी योजनाओं की शुरुआत की। यह एससी लोगों के प्रति उनकी संवेदनहीनता को दर्शाता है। कांग्रेस के शासन के दौरान उनके मंत्रियों ने एससी छात्रवृत्ति के 64 करोड़ रुपये हड़प लिए लेकिन चन्नी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद भी किसी भ्रष्ट मंत्री या अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री गुरु रविदास अध्ययन केंद्र को चेक जारी किए जाने के बारे में चीमा ने कहा कि चन्नी ने आचार संहिता से कुछ दिन पहले ही यह चेक जारी किया था, क्योंकि उनकी कभी अध्ययन केंद्र बनाने की मंशा ही नहीं थी। मान सरकार ने बिना किसी स्वार्थ के वह चेक डेरा बल्लां प्रमुख को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed