{"_id":"624a8200f7e462417321bf24","slug":"final-match-of-north-zone-hockey-tournament-played-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉर्थ जोन हॉकी टूर्नामेंट: एजी हरियाणा और एजी दिल्ली की बीच फाइनल मुकाबला, पहले हाफ तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉर्थ जोन हॉकी टूर्नामेंट: एजी हरियाणा और एजी दिल्ली की बीच फाइनल मुकाबला, पहले हाफ तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर
Mon, 04 Apr 2022 10:58 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:58 AM IST
सार
पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एजी हरियाणा की टीम ने एजी पंजाब की टीम को रोमांचक मुकाबले में एकमात्र गोल (1-0) से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नॉर्थ जोन हॉकी टूर्नामेंट में सोमवार को एजी हरियाणा और एजी दिल्ली की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हो रहा है। यह मुकाबला सेक्टर 42 में खेला जा रहा है। मैच के पहले हॉफ तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं। टूर्नामेंट का आयोजन अकाउंटेंट जनरल हरियाणा की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
अकाउंटेंट जनरल हरियाणा की ओर से आयोजित टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले रविवार को सेक्टर-42 स्थित हॉकी स्टेडियम में हुए। दिन के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एजी हरियाणा की टीम ने एजी पंजाब की टीम को रोमांचक मुकाबले में एकमात्र गोल (1-0) से हराकर फाइनल में जगह बनाई। विजेता टीम से त्रिवेणी प्रसाद ने गोल दागा। दूसरे हाफ में दोनों तरफ से टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। आखिरी मिनट के बाद मैच एजी हरियाणा के पक्ष में गया। दिन के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एजी दिल्ली ने एजी यूपी की टीम को 4-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन