फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   final Match between Akshay and Sonakshi teams

अक्षय और सोनाक्षी की टीमों के बीच फाइनल

Sat, 22 Nov 2014 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 22 Nov 2014 05:23 PM IST
विज्ञापन
final Match between Akshay and Sonakshi teams

वेव वर्ल्ड कबड्डी लीग का फाइनल शनिवार को मोहाली स्थित इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में होगा। अक्षय कुमार की खालसा वारियर्स और सोनाक्षी सिन्हा की यूनाइटेड सिंग्स की टीमों में मुकाबला शाम छह बजे खेला जाएगा।

विज्ञापन


लीग के कमिश्नर प्रगट सिंह ने शुक्र वार को प्रेस वार्ता में बताया कि भारत सहित लंदन और अन्य जगह पर 87 मैच होने के बाद मोहाली में फाइनल होना है। फाइनल मुकाबले के दौरान पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल मुख्य मेहमान होंगे।
विज्ञापन


वेव वर्ल्ड कबड्डी लीग की विजेता टीम को 1.8 करोड़ की पुरस्कार राशि दी जाएगी। उपविजेता टीम को 90 लाख, तीसरे स्थान के लिए 45 लाख और चौथे स्थान की टीम को 21 लाख की पुरस्कार राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाबी कलाकार करेंगे मनोरंजन
लीग के फाइनल के दौरान दर्शकों का मनोरंजन करने पंजाबी कलाकार भी आएंगे। इनमें हंसराज हंस, गुरप्रीत गुग्गी, अमरिंदर मान प्रस्तुति देंगे। अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा के भी फाइनल में पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed