{"_id":"9f46f45bf25fe46d4ea6c4a423d060b1","slug":"filled-with-liquid-soap-tanker-overturned-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद बह निकली साबुन की 'नदी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के बाद बह निकली साबुन की 'नदी'
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 03 Mar 2014 10:01 AM IST
विज्ञापन
28 हजार लीटर तरल साबुन से भरा एक टैंकर मजारी चौक पर हाईवे पर पलट गया। इससे साबुन सड़क पर बह गया। हाईवे पर जाम के हालात तो बने ही साथ ही कुछ दोपहिया वाहन चालक साबुल में फंसकर फिसल गए। इससे कई लोग चोटिल भी हुए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने सड़क को बंद कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, तरल साबुन से भरा टैंकर लेकर ड्राइवर जेके शुक्ला गुजरात के कच्छ क्षेत्र से तीन दिन पहले निकला था और उसे बद्दी जाना था। रविवार शाम करीब पांच बजे जब वह माजरी चौक से कालका की तरफ टर्न होने लगा तो ट्रक के पिछले टायर लॉक हो गए। इसके चलते ट्रक हवा में हो गया।
विज्ञापन
ड्राइवर के मुताबिक, बेहद मुश्किल से उसने ट्रक को संभाला, लेकिन ट्रक पलटने से नहीं बच। हालांकि, उसने किसी तरह नियंत्रण करके ट्रक को दुकानों की तरफ जाने से रोका।
विज्ञापन
टैंकर पलटने के बाद उसके चैंबर फट गए और तरल साबुन दूर तक सड़क पर बह गया। इसके चलते दोपहिया वाहन फिसले, लेकिन जल्द ही पुलिस ने सड़क बंद कर दी। इससे कई लोगों को चोटें भी आईं। गनीमत रही की हादसे में ट्रक ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई। देर शाम तक पुलिस ट्रक को हटाने में जुटी रही।