फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fight broke out between Junior Engineer and Councilor in Panchkula

पंचकूला: जेई ने कहा- बहुत देखे हैं तेरे जैसे, वहम निकाल दूंगा, भड़के पार्षद ने सिर फोड़ दिया

Sat, 26 Mar 2022 09:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 26 Mar 2022 09:39 AM IST
सार

विकास कार्य को लेकर जूनियर इंजीनियर रोहित सैनी और पार्षद पंकज के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि पार्षद और जेई के बीच हाथापाई की नौबत आ गई और बात मारपीट तक पहुंच गई।

विज्ञापन
Fight broke out between Junior Engineer and Councilor in Panchkula
घायल जेई रोहित सैनी व टूटा पड़ा गमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पंचकूला में विकास कार्यों के मामले में सेक्टर-14 नगर निगम कार्यालय में वार्ड नंबर-6 के पार्षद पंकज कुमार और जूनियर इंजीनियर रोहित सैनी के बीच जमकर लात घूंसे चले। डिप्टी नगर निगम कमिश्नर दीपक सुरा के कार्यालय में हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्ष नगर निगम कमिश्नर धर्मवीर सिंह के कार्यालय में पहुंच गए। उस वक्त निगम कमिश्नर कार्यालय में मौजूद नहीं थे। 

विज्ञापन


आपसी कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पार्षद और जेई में मारपीट शुरू हो गई। इस झगड़े में जेई का सिर फट गया जबकि पार्षद को भी हल्की चोटें आई हैं। पार्षद का आरोप है कि जेई ने अपशब्द कहने के साथ ही काम नहीं करने की धौंस दी। इस दौरान जेई ने कहा कि तेरे जैसे पार्षद बहुत देखे हैं, तेरा वहम निकाल दूंगा।  
विज्ञापन


सेक्टर-14 थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच के बाद दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। इसमें जेई रोहित सैनी की शिकायत पर वार्ड नंबर-6 के पार्षद पंकज, देवी नगर के पार्षद अक्षय चौधरी और अन्य के खिलाफ धारा-148, 149, 186, 332, 353, 427 व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों का पुलिस ने सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन भी सेक्टर-14 थाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि किसी विकास कार्य को लेकर जूनियर इंजीनियर रोहित सैनी और पार्षद पंकज के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि पार्षद और जेई के बीच हाथापाई की नौबत आ गई और बात मारपीट तक पहुंच गई।

पार्षद पंकज ने जेई रोहित सैनी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। जिस समय दोनों के बीच यह विवाद हुआ दोनों डिप्टी नगर निगम कमिश्नर दीपक सुरा के कमरे में मौजूद थे। इसके बाद जूनियर इंजीनियर रोहित सैनी नगर निगम कमिश्नर के कमरे में चले गए। वहीं, पार्षद पंकज भी एमसी कमिश्नर धर्मवीर सिंह के कमरे में आ पहुंचे। वहां फिर से दोनों के बीच बहस हो गई। इसके बाद पार्षद पंकज और जेई रोहित सैनी के बीच जमकर मारपीट हुई।  

क्यों हुई लड़ाई 
विकास कार्य को लेकर पहले जेई रोहित सैनी और पार्षद पंकज के बीच बहस शुरू हुई। इसके बाद जूनियर इंजीनियर रोहित सैनी ने वार्ड नंबर-6 के पार्षद पंकज से बदसलूकी करनी शुरू कर दी। डीएमसी दीपक सुरा ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वे रुके नहीं और पार्षद के खिलाफ बोलते रहे। वार्ड नंबर-17 के पार्षद अक्षयदीप चौधरी ने भी रोहित सैनी को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हुई। इस मामले में पार्षद पंकज ने आरोप लगाया है कि जेई रोहित सैनी ने उनसे बदसलूकी की और जातिसूचक शब्द भी बोले। वहीं जेई रोहित सैनी ने बताया कि पार्षद पंकज के वार्ड का जेई वह नहीं हैं। उसके बाद भी पार्षद ने मेरे साथ बहस की और चोट पहुंचाई। 

पहले भी कई लोगों से उलझ चुके हैं जेई 
जेई रोहित सैनी का अन्य पार्षदों के साथ भी पहले विवाद हो चुका है। रोहित सैनी का चौथी बार झगड़ा हुआ है। इससे पहले भी रोहित सैनी जेई प्रवीण मलिक से उलझे थे। इस दौरान दोनों पक्षों को चोटें आई थीं। साथ ही एक ठेकेदार से भी इनका झगड़ा हो चुका है। इसके अलावा सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर के कमरे में एक ठेकेदार और जेई के बीच हाथापाई हुई थी। पार्षद पंकज ने बताया कि आज भी डीएमसी दीपक सुरा के कमरे में जब बहस शुरू हुई तो डीएमसी ने रोहित सैनी को चुप होने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माने और पार्षद पंकज से कहने लगे कि तेरे जैसे बहुत पार्षद देखे हैं, तेरा वहम निकाल दूंगा। इसके बाद मामला बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed