फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fifty-five booths will be connected by webcams

पचपन बूथों को जोड़ा जाएगा वेबकैम से

Sun, 05 Oct 2014 12:50 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 05 Oct 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
Fifty-five booths will be connected by webcams
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विधानसभा चुनाव-2014 में थानेसर, पिहोवा, शाहाबाद और लाडवा में 55 बूथों को सीधा वेबकैम से जोड़ा जाएगा। इन बूथों की चुनावी गतिविधियों के हर क्षण को चुनाव आयोग के अधिकारी भी सीधा देख सकेंगे। बूथों को वैबकैम से जोड़ने का काम एनआईसी और बीएसएनएल द्वारा किया जाएगा। चुनाव के प्रबंधों पर जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल गजराज भी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा चारों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारी, जिनमें अतिरिक्त उपायुक्त प्रभजोत सिंह, एसडीएम थानेसर विनय प्रताप सिंह, एसडीएम पिहोवा धर्मवीर सिंह और एसडीएम शाहबाद राजीव मेहता प्रत्येक गतिविधि की रिपोर्ट थानेसर, लाडवा के सामान्य आब्जर्वर श्रीकांता परुस्टी व शाहाबाद पिहोवा के केंद्रीय सामान्य आब्जर्वर वी राठीसन को दे रहे हैं। अहम पहलू यह है कि दोनों केंद्रीय सामान्य पर्यवेक्षक आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना करवाने के लिए अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की प्रत्येक गतिविधि को देख रहे हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त निखिल गजराज ने बताया कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए किसी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार 55 बूथों की वैब कास्टिंग की जाएगी। इन बूथों की प्रत्येक गतिविधि को मुख्यालय के अधिकारी भी सीधा देख सकेंगे। इन बूथों पर 3जी इंटरनेट की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में एसएसटी, एफएसटी, वीएसटी, वीवीटी आदि टीमें हर चुनावी गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। सभी बूथों पर जरूरत के हिसाब से पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी।
बाक्स
चारों विधानसभा क्षेत्रों में दी 373 परमिशन
प्रशासन द्वारा राजनैतिक दलों की सुविधा के लिए चारों विधानसभा क्षेत्रों में वाहनों की परमिशन, नुक्कड़ सभाओं, रैलियों, लाउडस्पीकर आदि की परमिशन मुहैया करवाने के लिए सिंगल विंडो कक्ष स्थापित किए हुए हैं। लाडवा विधानसभा क्षेत्र से 94, शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से 122, थानेसर विधानसभा क्षेत्र से 101 व पिहोवा विधानसभा क्षेत्र 56 परमिशन प्रशासन द्वारा जारी की गई है। इस प्रकार विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों को विभिन्न प्रकार की कुल 373 परमिशन प्रशासन द्वारा बिना किसी देरी के जारी की गई है।

ईवीएम व वीवी पैट की ट्रेनिंग होगी
विधानसभा चुनाव में पोलिंग स्टाफ को ईवीएम व वीवी पैट की ट्रेनिंग का शेड्यूल निर्धारित किया हुआ है। इस शेड्यूल के अनुसार 9 व 10 अक्तूबर को पोलिंग स्टाफ की दूसरे चरण में ट्रेनिंग दी जाएगी। फाइनल ट्रेनिंग रिहर्सल का कार्य 14 अक्तूबर को किया जाएगा। हालांकि प्रथम चरण की ट्रेनिंग रिहर्सल का कार्य 30 सितंबर को किया जा चुका है।

वीवी पैट पर विशेष प्रशिक्षण
थानेसर विधानसभा में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर वीवी पैट मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए पोलिंग स्टाफ को वीवी पैट मशीन का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस वीवी पैट मशीन के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए 200 पोस्टर व 15 हजार से ज्यादा पंपलेट और बैनर तैयार करवाए गए हैं।

11 लाख 36 हजार नगद राशि की जब्त
एसएसटी टीम व पुलिस ने मिलकर अब तक नाकाबंदी और चैकिंग के दौरान 11 लाख 36 हजार 830 रुपये की राशि जब्त की है। इसमें से लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 10 लाख 10 हजार, पिहोवा से 1 लाख और पुलिस प्रशासन ने भी 26 हजार 830 रुपये की राशि को सीज किया है।


क्या रहेगा खर्च रजिस्टर चेक करने का शेडयूल
जिला कुरुक्षेत्र के खर्च नोडल अधिकारी एवं डीईटीसी सेल टैक्स सेवा सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों के खर्च का आंकलन करने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक डा. कपिल यादव नजर रखे हुए हैं। उनके अनुसार जिला कुरुक्षेत्र की चारों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के खर्च रजिस्टर को चैक करने के लिए एक शेड्यूल तैयार किया है। इस शेड्यूल के अनुसार प्रत्याशियों को 5, 9 व 13 अक्तूबर को अपने खर्च रजिस्टर व्यय पर्यवेक्षक डा. कपिल यादव के सामने प्रस्तुत करने होंगे। सभी प्रत्याशी सुबह 9 बजे से लेकर 5 बजे तक अपने रजिस्टर ले कर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि कोई प्रत्याशी या आम नागरिक खर्च संबंधी सूचना बारे व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कपिल यादव के मोबाइल नबंर 09468189514 पर बात कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed