{"_id":"a50a4435c637e5ecf93b8026b0380128","slug":"fifth-world-cup-kabaddi-india-in-final-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी विश्वकप: भारत लगातार 5वीं बार फाइनल में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी विश्वकप: भारत लगातार 5वीं बार फाइनल में
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
Updated Fri, 19 Dec 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की पुरुष टीम लगातार पांचवीं और महिला टीम लगातार चौथी बार कबड्डी विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। पुरुष वर्ग में भारत का पाकिस्तान से सामना होगा।
विज्ञापन
दिड़बा के शहीद बचन सिंह यादगारी स्टेडियम में खेले गए पांचवें विश्व कबड्डी कप के सेमीफाइनल मुकाबलों में पुरुष वर्ग में भारत ने इंग्लैंड को 54-33 और पाकिस्तान ने ईरान को 56-28 के साथ हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग में भारत ने पाकिस्तान को 47-19 से और न्यूजीलैंड ने डेनमार्क को 41-20 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन
महिला वर्ग में न्यूजीलैंड और डेनमार्क के बीच खेला गया पहला सेमीफाइनल मैच काफी रोमांचक रहा। डेनिश खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड टीम को जबरदस्त टक्कर दी। न्यूजीलैंड ने डेनमार्क को 41-20 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन
दूसरा मैच पुरुष वर्ग में पाकिस्तान और ईरान के बीच हुआ। इसमें पाकिस्तान ने ईरान को 58-28 से मात दी। तीसरा मैच महिला वर्ग में भारत और पाकिस्तान के बीच था, जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 47-19 के हराकर शानदार जीत हासिल की और लगातार चौथी बार फाइनल में प्रवेश किया।
चौथा मैच भारत और इंग्लैंड के पुरुषों के बीच था, जिसमें भारत ने बड़ी जीत हासिल की। भारतीय टीम शुरुआत में ही इंग्लैंड की टीम पर भारी रही और मेजबान टीम ने 56-33 के फर्क से जीत हासिल कर ली।