{"_id":"65dc5e4798586b318e04e29c","slug":"fifth-supplementary-challan-of-211-pages-filed-in-kotkapura-firing-case-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कोटकपूरा गोलीकांड केस में 211 पन्नों का पांचवां सप्लीमेंट्री चालान दाखिल, एसआईटी ने किया पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कोटकपूरा गोलीकांड केस में 211 पन्नों का पांचवां सप्लीमेंट्री चालान दाखिल, एसआईटी ने किया पेश
Mon, 26 Feb 2024 03:17 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 26 Feb 2024 03:17 PM IST
सार
एसआईटी के अनुसार कोटकपूरा गोलीकांड केस में चार्जशीट पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डीजीपी पंजाब सुमेध सिंह सैनी, आईजी परमराज उमरानंगल, पूर्व डीआईजी अमर सिंह चहल, पूर्व एसएसपी मोगा चरणजीत शर्मा और तत्कालीन एसएसपी फरीदकोट सुखमिंदर मान के खिलाफ सप्लीमेंट्री चालान पेश किया गया है।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
2015 के कोटकपूरा गोलीकांड मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने सोमवार को फरीदकोट के जेएमआईसी अजय पाल सिंह की अदालत में 211 पन्नों का पांचवां सप्लीमेंट्री चालान पेश किया। इस चालान में 75 पन्नों की चार्जशीट जबकि बाकी दस्तावेज शामिल हैं।
एसआईटी के अनुसार कोटकपूरा गोलीकांड केस में चार्जशीट पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डीजीपी पंजाब सुमेध सिंह सैनी, आईजी परमराज उमरानंगल, पूर्व डीआईजी अमर सिंह चहल, पूर्व एसएसपी मोगा चरणजीत शर्मा और तत्कालीन एसएसपी फरीदकोट सुखमिंदर मान के खिलाफ सप्लीमेंट्री चालान पेश किया गया है।
इससे पहले एसआईटी इस मामले में 24 फरवरी, 2023 ,25 अप्रैल 2023,28 अगस्त 2023 और 15 सितंबर 2023 को चालान पेश कर चुकी है।