{"_id":"da8e0c05288063ac10fd260b64c7de37","slug":"fever-do-immediate-check-up-it-may-be-malaria","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपको बुखार हो तो ढील न बरतें, यहां देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपको बुखार हो तो ढील न बरतें, यहां देखें
ब्यूरो /अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 30 Jun 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों में मलेरिया के रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। मलेरिया बुखार मुख्य रूप से गंदे पानी के जमाव के कारण होता है।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डा. वीपी मान ने जिला वासियों को मलेरिया के प्रति सचेत करते हुए कहा कि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है, इसलिए बुखार होने पर खून की जांच करवाएं तथा रोगी को क्लोरोक्वीन की गोलियां खिलाएं।
यह गोलियां दवाई वितरण केंद्र और स्वास्थ्य संस्थाओं में मुफ्त दी जाती है। उन्होंने परामर्श दिया कि अधिक बुखार होने पर ठंडे पानी की पट्टियां रोगी के शरीर पर रखें तथा रक्त में मलेरिया जीवाणु पाए जाने पर स्वास्थ्य कर्मचारी या डॉक्टर द्वारा सुझाया गया इलाज पूरा करवाएं।
विज्ञापन
इन उपायों से मलेरिया से बचें
घरों के आसपास पानी इक्ट्ठा न होने दें।
नालियों को साफ रखें तथा गड्डों को मिट्टी से भर दें।
-पानी की टंकी और कूलर सप्ताह में एक बार अवश्य खाली करके सुखा लें या कूलर के पानी में एक चम्मच पैट्रोल या डीजल या मिट्टी का तेल डालें।
-घर के आसपास व छत पर खाली बर्तन, टायर में बरसात का पानी न रहने दें।
-छत की टंकी अच्छी तरह बंद रखें तथा नलकों का टपकना रोकें।
-मच्छर मार दवा छिड़कने के समय कर्मचारियों को पूरा सहयोग दें तथा घर के सभी कमरों में दवाई छिड़कवाएं।
मच्छरों के काटने से बचाव के लिए मच्छरदानी और मच्छर भगाने वाली दवाओं का प्रयोग करें।
-कपड़े ऐसे पहने जिससे सभी अंग ढके रहें।