{"_id":"602d8a958ebc3ee8f7660d41","slug":"fever-after-vaccination-corporation-xen-got-corona-infected-chandigarh-news-pkl4043410111","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका लगने के बाद आया बुखार, संक्रमित मिले निगम एक्सईएन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका लगने के बाद आया बुखार, संक्रमित मिले निगम एक्सईएन
विज्ञापन
फोटो सहित
टीका लगने के बाद आया बुखार
संक्रमित मिले निगम एक्सईएन
शहर में यह पहला मामला सामने आया, 3 फरवरी को एक्सईएन अजय गर्ग ने लगवाया था टीका
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाने के बाद नगर निगम के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) अजय गर्ग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। टीका लगवाने के अगले दिन ही उन्हें बुखार आने लगा। लगभग एक सप्ताह बाद एक्सईएन ने जीएमएसएच-16 में कोरोना की जांच करवाई, जहां डॉक्टरों ने कोरोना संक्रमण की पुष्टि की। शहर में यह पहला मामला है, जब टीका लगवाने के बाद कोई संक्रमित मिला।
निगम में रोड डिवीजन विभाग के एक्सईएन अजय गर्ग ने बताया कि 3 फरवरी से नगर निगम के कर्मचारियों को टीका लगना शुरू हुआ था। इस दौरान आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, चीफ इंजीनियर और दो एक्सईएन ने टीका लगवाया। अजय गर्ग को 4 फरवरी को थोड़ा बुखार आया तो लगा कि टीका लगने का असर हो रहा है। लगातार बुखार न उतरने के बाद जीएमएसएच-16 में कोरोना की जांच करवाई।
दूसरी खुराक के बाद बनते हैं एंटी बॉडीज
स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग टीकाकरण को लेकर कई बार जानकारी दे चुकी हैं। उनका कहना है कि पहली खुराक के बाद लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। हालांकि, दूसरी खुराक लगने के 20 से 25 दिन बाद शरीर में कोरोना के खिलाफ एंटी बॉडीज बनते हैं, इसलिए वैक्सीन लगवाने के बाद लापरवाही बरतना ठीक नहीं है। खासकर दोनों खुराक लगने तक तो लोगों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।