{"_id":"eb05bcdde51390036eb988022e5861a6","slug":"fencing-of-sector-15-market-will-be-even-fix","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-15 मंडी की फेंसिंग करेगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-15 मंडी की फेंसिंग करेगा नगर निगम
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 26 Nov 2013 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-15 सब्जी मंडी में जल्द ही फेंसिंग होगी और समय में भी बदलाव किया जाएगा।
इस मंडी से सेक्टरवासियों को होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दे दिए हैं, लेकिन समय में क्या बदलाव किया जाएगा, यह अभी विचाराधीन है।
पिछले शनिवार को सेक्टर-15 में मंडी लगने के बाद अगले ही दिन अमर उजाला ने सेक्टरवासियों की समस्याओं का जायजा लिया तो जगह-जगह कचरा ही कचरा था।
लोगों ने भी अपना दर्द बयां किया। मकान नंबर 1720-1733 के बीच रहने वालों के लिए शुक्रवार रात से रविवार सुबह तक का वक्त परेशानियाें से भरा होता है।
----------
सेक्टरवासियों की ये हैं मांग
- रेजिडेंशियल इलाके से लगने वाली दुकानों को 25 फुट अंदर शिफ्ट किया जाए
- फेंसिंग कराएं, मंडी का समय निर्धारित करें
- दुकानदारों के पास डिजिटल मीटर वाला तराजू हो
- वाहनों की बेतरतीब पार्किंग पर नजर रखने के लिए ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती हो
..............
यहां मंडी लगाने से लोगों को एक साथ दर्जनों दिक्कतें आती हैं। प्रशासन को मंडी की टाइमिंग फिक्स करने, फेंसिंग कर मंडी की दुकानों को 25 फुट पीछे करने और वाहनों की पार्किंग घरों के सामने रोकने पर पहल करना चाहिए।
- प्रो. सतीश गांधी
-----
मंडी को 25 फुट तक पीछे किए जाना जरूरी है। फेंसिंग करने के साथ ही घरों के सामने अवैध तौर पर की जाने वाली पार्किंग पर भी रोक लगानी चाहिए।
- आरएस रोहिल्ला
मंडी को पीछे किया जाए या इसे सेक्टर-14 अमरटेक्स चौक के पास शिफ्ट किया जाना चाहिए। टाइमिंग फिक्स होने से देर रात या सुबह तक लोगों की नींद व बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन
- आरएस कौशिक
------
पार्किंग की समस्या रेजीडेंट्स की सबसे बड़ी सिरदर्दी है। इसके लिए जरूरी है कि मंडी के दिन वाहनों की पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की नजर हो। अगर अवैध पार्किंग की जाती है तो उनके चालान किए जाएं।
- एमके मुंजाल
मंडी में दुकान लगाने वाले ग्राहकों से अक्सर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। मापतौल में गड़बड़ी इसकी मुख्य वजह है। इसके लिए सभी दुकानदारों के पास डिजिटल मीटर वाला तराजू होना चाहिए।
- ललित कुमार
----------
मंडी से जुड़ी समस्याओं से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच कराकर इन्हें दूर किया जाएगा। अगर मंडी दूसरी जगह शिफ्ट करने की गुंजाइश है तो ऐसा भी किया जा सकता है।
- सुमन लता, सचिव, मार्केट कमेटी