{"_id":"585442f44f1c1bd20964a492","slug":"femmnip2016-miss-north-india-princess-2016-grand-finale-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर की 'विजेता' 12वीं की स्टूडेंट, पर इनकी खूबसूरती के सब कायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर की 'विजेता' 12वीं की स्टूडेंट, पर इनकी खूबसूरती के सब कायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 17 Dec 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
Miss North India Princess -2016
- फोटो : अमर उजाला
फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस ब्यूटी कांटेस्ट की फर्स्ट रनर अप कानपुर की विजेता श्रीवास्तव ने बताया कि टॉप-6 में आना ही बहुत बड़ी बात है। उसे पहले ही उम्मीद थी कि वह टॉप-6 में जरूर आएगी। शायद थोड़ी कमी रह गई जिससे एक कदम पीछे रह गई। विजेता 19 साल की हैं और 12वीं क्लास में पढ़ती हैं।
दो साल से वह मॉडलिंग कर रही हैं। विजेता ने बताया कि वह एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। वह दीपिका पादुकोण को अपनी रोल मॉडल मानती हैं। विजेता के पिता नारायणन इंजीनियरिंग कॉलेज में एकाउंटेंट हैं। विजेता ने बताया कि उनके यहां तक पहुंचने में उनकी मां सविता श्रीवास्तव का बहुत बड़ा रोल है। विजेता ने सिंगिंग और म्यूजिक को अपनी हॉबी बताया। विजेता ने कहा कि चंडीगढ़ बहुत खूबसूरत शहर है यहां आकर बहुत अच्छा लगा।

Trending Videos
ऑडीशन के बाद चुनी गई थीं 12 फाइनलिस्ट
Miss North India Princess -2016
देशभर के विभिन्न शहरों से रजिस्ट्रेशन के बाद ऑडीशन के माध्यम से 12 फाइनलिस्ट चुनी गईं। सभी फाइनलिस्ट ने रैंप पर कैटवॉक के जरिए जलवा बिखेरा। रैंप पर एक के बाद एक मॉडल की बल खाती चाल देखकर हर कोई मधहोश हो गया। कॉलेज और यूनिवर्सिटी की प्रतिभाशाली छात्राओं के लिए नेशनल और इंटरनेशनल मंच पर पहुंचने के लिए अमर उजाला ने यह बेहतरीन प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया।
इस ब्यूटी कांटेस्ट के लिए पिछले साल नवंबर में देश भर के विभिन्न शहरों में रजिस्ट्रेशन हुए थे। रजिस्ट्रेशन के बाद ऑडिशन का दौर चला। ऑडिशन की कड़ी परीक्षा से गुजरने के बाद विभिन्न पैमानों पर कंटेस्टेंट को परखा गया। जिनमें से 12 फाइनलिस्ट को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया। यह कंटेस्टेंट दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, कानपुर, सहारनपुर, बरेली और शिमला जैसे शहरों से इस मंच पर पहुंचीं।
बीते मंगलवार को मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज-2016 की फाइनलिस्ट टीम पंचकूला पहुंच गई थी। सेक्टर-3 स्थित होटल होलीडे इन में नॉर्थ इंडिया से चुनी गईं 12 फाइनलिस्टों की इवनिंग ग्रूमिंग क्लासेज भी हुई थी। यहां पर फैशन एक्सपर्ट ने इन्हें 10-12 दिन फैशन की बारीकियां सिखाईं। वहीं कोरियोग्राफर ने उन्हें रैंप वाक से लेकर कैसे रैंप पर पोज देना है उसकी जानकारी दी।