फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   #FemMNIP2016, miss north india princess 2016 grand finale at JW Marriot hotel chandigarh

जैसमीन के सिर सजा मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2016 का ताज

Sat, 17 Dec 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Dec 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
#FemMNIP2016, miss north india princess 2016 grand finale at JW Marriot hotel chandigarh
मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2016 का ग्रैंड फिनाले
उत्तर भारत के सबसे बड़े ब्यूटी कांटेस्ट ‘फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2016’ का ताज चंडीगढ़ की जैसमीन के सिर सजा। फर्स्ट रनर अप यूपी के कानपुर की विजेता और सेकेंड रनर अप दिल्ली की शिवांगी रहीं।
विज्ञापन


होटल जेडब्ल्यू मैरियट में चल रहे इस भव्य कार्यक्रम में देशभर से चुनी गई 12 फाइनलिस्ट अपने हुनर का प्रदर्शन किया। अमर उजाला की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। तीन राउंड बाद टॉप 6 का ऐलान किया गया। कार्यक्रम में मशहूर सिंगर कमाल खान ने भी परफॉर्म किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में गुलदस्ता भेंट करके मेहमानों का स्वागत किया गया। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दिव्या दत्ता कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कविता जैन और स्वर्गीय जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी ने भी शिरकत की। इसके अलावा काफी संख्या में शहर की जानी मानी हस्तियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने गलैमर और मॉडलिंग की दुनिया में रुचि रखने वाली कॉलेज और यूनिवर्सिटी की छात्राओं का यह मंच उपलब्ध कराया, ताकि वे नेशनल और इंटरनेशनल मंच पर पहुंचकर एक मुकाम पा सकें और अपने सपने साकार कर सकें।

देश भर में ऑडिशन से चुनी गई 12 फाइनलिस्ट

#FemMNIP2016, miss north india princess 2016 grand finale at JW Marriot hotel chandigarh
मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2016 का ग्रैंड फिनाले
पिछले साल नवंबर में देश भर के विभिन्न शहरों में इस प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन हुए थे। रजिस्ट्रेशन के बाद ऑडिशन हुए। ऑडिशन के आधार पर फिनाले राउंड के लिए देशभर से 12 फाइनलिस्ट चुनी गईं।  

ये फाइनलिस्ट दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, सहारनपुर, बरेली की हैं। बीते मंगलवार मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज-2016 की फाइनलिस्ट टीम पंचकूला पहुंच गई थी। सेक्टर-3 स्थित होटल होलीडे इन में नॉर्थ इंडिया से चुनी गईं 12 फाइनलिस्टों की इवनिंग ग्रूमिंग क्लासेज शुरू की गईं।

यहां पर फैशन एक्सपर्ट ने इन्हें 10-12 दिन फैशन की बारीकियां सिखाईं। वहीं कोरियोग्राफर ने उन्हें रैंप वाक से लेकर कैसे रैंप पर पोज देना है उसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed