फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   #FemMNIP2016, miss north india princess 2016 grand finale at JW Marriot

हार कर भी सबका दिल जीत गई सेकेंड रनर अप 'शिवांगी', मिलिए इनसे

Sat, 17 Dec 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Dec 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
#FemMNIP2016, miss north india princess 2016 grand finale at JW Marriot
Miss North India Princess -2016 - फोटो : अमर उजाला
मिस नॉर्थ इंडिया प्रिसेस 2016 की सेकेंड रनर अप दिल्ली की शिवांगी नेगी इस मुकाम तक कैसे पहुंची? इसके पीछे का राज वे खुद बता रही हैं। नेगी ने बताया कि खुद के विश्वास ने उसे यहां तक पहुंचाया है। प्रिंसेस भले ही न बन पाई हो लेकिन वह अपने आपको प्रिंसेस से कम नहीं समझती। उसने कभी हार नहीं मानना सीखा। शिवांगी दिल्ली के सेंट थामस स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन


शिवांगी ने बताया कि वह एक्टिंग में करिअर बनाना चाहती है। इससे पहले भी वह कईं विज्ञापनों में काम कर चुकी है। डांसिंग उसकी हॉबी है। शिवांगी ने बताया कि उसके पिता हेमंत सिंह बिजनेस करते हैं। जबकि मां भारती नेगी हाउस वाइफ हैं। इस इवेंट से पहले हुई ग्रुमिंग क्लासेज से उसे बहुत फायदा मिला। उस दौरान उसे ब्यूटी कांटेस्ट की बारीकियों का पता चला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचीं ट्राइसिटी की जानी मानी हस्तियां

#FemMNIP2016, miss north india princess 2016 grand finale at JW Marriot
Miss North India Princess -2016 - फोटो : अमर उजाला
देश के शहरों की लड़कियों को ब्यूटी टैलेंट दिखाने के लिए अमर उजाला की ओर से आयोजित अमर उजाला फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस के ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम को देखने के लिए ट्राइसिटी की नामी हस्तियां पहुंचीं। 

सेक्टर-35 स्थित जेडब्ल्यू मैरिएट होटल में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में 12 प्रतिभागी लड़कियों ने ब्यूटी के साथ दिमाग का टैलेंट भी दिखाया। करीब दो घंटे तक चले कार्यक्रम में प्रतिभागियों की हौसला अफजाई के लिए जमकर तालियां बजती रहीं। 

कार्यक्रम में चंडीगढ़ के एडीसी राजीव गुप्ता,चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद, पंजाब यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर की पत्नी प्रो.नीरा ग्रोवर, एसपी लॉ एंड आर्डर रोशन लाल, पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परविंदर सिंह, डायरेक्टर पब्लिक रिलेशंस विनीत पुनिया सहित कई हस्तियां पहुंचीं। कार्यक्रम में जाने माने गायक कमाल खान ने शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने ‘तेरा ईश्क सूफियाना’ और ‘ओ रे नैना’ जैसे गीत पेश कर खूब तालियां बटोरीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed