फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   #FemMNIP2016, actress divya dutta special interview during visit to chandigarh

दिव्या दत्ता ने बताया, कैसे पहुंची बॉलीवुड तक और क्या था उनका सपना?

Sat, 17 Dec 2016 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Dec 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
#FemMNIP2016, actress divya dutta special interview during visit to chandigarh
एक्ट्रेस दिव्या दत्ता
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने खास बातचीत में अपने दिल के कई राज खोले। साथ ही लुधियाना से मुंबई तक के सफर की कहानी सुनाई। अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि लुधियाना से मुंबई पहुंचकर फिल्मों में काम करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह तो डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन लुधियाना में उन दिनों एक ब्यूटी कांटेस्ट हो रहा था। वह अपनी मां के साथ ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लेने पहुंच गई। उसके बाद यह सफर मुंबई तक पहुंच गया।
विज्ञापन


उन्होंने ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लेने वाली प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वह अपनी प्रतिभा को पहचानें और आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। उन्होंने पेरेंट्स से कहा कि वह अपनी बेटियों का हौसला बढ़ाएं और उनका साथ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेरेंट्स का सहयोग उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचाने में सबसे ज्यादा उपयोगी है। पंजाबी कुड़ी दिव्या दत्ता ने दर्शकों से पंजाबी में भी बात कर उनका मन मोह लिया।

कार्यक्रम में पहुंचीं ट्राइसिटी की जानी मानी हस्तियां

#FemMNIP2016, actress divya dutta special interview during visit to chandigarh
Miss North India Princess -2016
देश के शहरों की लड़कियों को ब्यूटी टैलेंट दिखाने के लिए अमर उजाला की ओर से आयोजित अमर उजाला फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस के ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम को देखने के लिए ट्राइसिटी की नामी हस्तियां पहुंचीं।

सेक्टर-35 स्थित जेडब्ल्यू मैरिएट होटल में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में 12 प्रतिभागी लड़कियों ने ब्यूटी के साथ दिमाग का टैलेंट भी दिखाया। करीब दो घंटे तक चले कार्यक्रम में प्रतिभागियों की हौसला अफजाई के लिए जमकर तालियां बजती रहीं।

कार्यक्रम में चंडीगढ़ के एडीसी राजीव गुप्ता,चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद, पंजाब यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर की पत्नी प्रो.नीरा ग्रोवर, एसपी लॉ एंड आर्डर रोशन लाल, पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परविंदर सिंह, डायरेक्टर पब्लिक रिलेशंस विनीत पुनिया सहित कई हस्तियां पहुंचीं। कार्यक्रम में जाने माने गायक कमाल खान ने शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने ‘तेरा ईश्क सूफियाना’ और ‘ओ रे नैना’ जैसे गीत पेश कर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed