{"_id":"e4b6c1c48588e9d01755bce4a6fb35a2","slug":"fee-chanrges-for-ews-and-sc-quota","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडब्ल्यूएस और एससी कोटे से हैं तो ध्यान दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडब्ल्यूएस और एससी कोटे से हैं तो ध्यान दें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 09 May 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
शिवालिक पब्लिक स्कूल सेक्टर- 41 के खिलाफ समाज सेवक नितिन गोयल ने एक अभिभावक से ईडब्ल्यूएस और एससी कोटे में फीस लेने की शिकायत दर्ज करवाई है। इस संबंध में समाज सेवक नितिन ने प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स की चेयरपर्सन प्रो. देवी सिरोही को शिकायत दी।
विज्ञापन
शिकायत में उन्होंने स्कूल और डीपीआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नितिन गोयल ने बताया कि शिवालिक पब्लिक स्कूल सेक्टर-41 में पलसौरा निवासी अभिभावक सुरिंदर कुमार की बेटियां लवलीन और लवदीप पढ़ती हैं। उन्होंने यहां दोनों बच्चों की एडमिशन ईडब्ल्यूएस और एससी कोटे के तहत करवाई है।
विज्ञापन
एडमिशन के दौरान स्कूल ने उनसे कोटे के बावजूद 2700 रुपये प्रति बच्चा फीस चार्ज की है। जबकि नियम के अनुसार ईडब्लयूएस कोटे में बच्चे की एडमिशन निशुल्क है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनसे पहले भी स्कूल ने फीस चार्ज की थी, जिसकी शिकायत भी उन्होंने शिक्षा विभाग से की थीं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने शिक्षा विभाग से मांग की है कि स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाए।