फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Federation holds rally, demand for one time settlement fulfilled

फेडरेशन ने निकाली रैली, वन टाइम सेटलमेंट की मांग पूरी हो

Mon, 13 Jan 2020 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Federation holds rally, demand for one time settlement fulfilled
चंडीगढ़। सीएचबी रेजिडेंट्स वेलफेयर फेडरेशन ने रविवार को अपनी मांगों को लेकर राम दरबार में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के बाद रैली निकाली। जिनमें कई सेक्टर के को-आर्डिनेशन कमेटी के प्रदर्शनकारियों और सीएचबी के अलॉटीज ने हिस्सा लिया। फेडरेशन ने यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और सांसद किरण खेर से मांग की है कि वह नीड बेस चेंज को सही रूप से लागू करें। इसके साथ ही दिल्ली की तर्ज पर उनकी वन टाइम सेटलमेंट की मांग पूरी की जाए। इस मौके पर एरिया पार्षद भारत कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एरिया पार्षद ने फेडरेशन को आश्वासन दिया कि उनके इस संघर्ष में वह उनके साथ हैं। इस दौरान फेडरेशन ने डिमांड लेटर के जरिए उन्हें अपनी सभी मांगों से भी अवगत करवाया। फेडरेशन ने प्रशासन से मांग की है कि मकानों में किए गए बदलावों को हटाने के लिए सीएचबी की ओर से चलाई जा रही ड्राइव को तुरंत रोका जाना चाहिए और मकान कैंसिल करने के नोटिस भी वापस लिए जाने चाहिएं।
विज्ञापन

फेडरेशन के चेयरमैन निर्मल दत्त ने कहा कि प्रशासन की पुर्नवास योजना के तहत लोगों का पुर्नवास किया जा रहा है, जो अच्छा कदम है, लेकिन यहां पर लोगों ने लाखों रुपये लगाकर अपने मकानों में जरूरत के मुताबिक बदलाव किए हुए हैं, जिन्हें नियमित करने के लिए प्रशासन प्रयास नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा में भी सभी कॉलोनियों को नियमित करने के लिए काम किया जा रहा है, लेकिन यहां पर प्रशासन की ओर से मामूली बदलावों पर लोगों को तंग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वन टाइम सेटलमेंट की मांग पूरी होने के बाद ही सही मायने में नीड बेस चेंज लागू होगा। जिस तरह से कांग्रेस और बीजेपी के पार्षद उन्हें सहयोग कर रहे हैं, उससे साफ है कि उनकी जरूरत के संबंध में सभी भलीभांति वाकिफ हैं और अब उनकी मांगों को पूरा करवाने के लिए सिर्फ काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इन अलॉट एरिया के अंदर लोगों की ओर से किए गए बदलावों को नियमित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही वह सौ फीसदी बदलावों को नियमित करने की मांग भी पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने फेडरेशन में बलजिंदर सूद, वरिंदर तामता, प्रदीप यादव, तरसेम शर्मा, पीएस सोढी, वीके निर्मल और जनक राज गर्ग का भी संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed