फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fazilka jawan martyr in Arunachal Pradesh

अरुणाचल प्रदेश में फाजिल्का का जवान शहीद, खबर मिलते ही गांव में छाया मातम

Mon, 10 Dec 2018 09:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फाजिल्का
ब्यूरो, अमर उजाला, फाजिल्का Updated Mon, 10 Dec 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
Fazilka jawan martyr in Arunachal Pradesh
indian army - फोटो : अमर उजाला

गांव इस्लामवाला का एक सैनिक शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गया। शहीद का शव रविवार शाम तक अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद गांव इस्लामवाला में लाया जाएगा। इधर सैनिक के शहीद होने का समाचार मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण शहीद के परिवार को सांत्वना देने रविवार को उसके घर पहुंचे।

विज्ञापन


शहीद सुखचैन सिंह के पिता धर्मजीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा सुखचैन सिंह 19 सिख रेजीमेंट में लांस नायक के तौर पर ड्यूटी कर रहा था। शनिवार सुबह करीब 6 बजे गश्त के दौरान फौजी टुकड़ी का नक्सलियों के साथ मुकाबला हो गया। इस दौरान सुखचैन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सैनिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


जहां उसने शहादत प्राप्त की। शहीद सुखचैन सिंह अपने पीछे माता-पिता के अलावा पत्नी, तीन वर्षीय बेटी और करीब छह माह के बेटे को छोड़ गया है। उन्होंने अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि शहीद का शव रविवार को गुवाहाटी से अमृतसर हवाई अड्डे पर शाम करीब 6 बजे पहुंचेगा। जहां से उन्हें सड़क मार्ग के द्वारा गांव लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहीद का अंतिम संस्कार सोमवार को सुबह 10 बजे किए जाने की संभावना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed