फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father-son duo of Punjabi origin arrested by police in Calgary of Canada on charges of assault

कनाडा में पंजाबी मूल के पिता-पुत्र गिरफ्तार: किशोर लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने और ड्रग्स बेचने का आरोप

Tue, 06 Jun 2023 02:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 Jun 2023 02:01 PM IST
सार

56 साल के गुरप्रताप वालिया पर यौन हमले के चार मामले सामने आए हैं। गुरप्रताप वालिया को 22 जून को अब अदालत में पेश किया जाएगा। सुमित ने न केवल बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न किया बल्कि उनकी अश्लील वीडियो बनाकर कंप्यूटर में सेव भी की।

विज्ञापन
Father-son duo of Punjabi origin arrested by police in Calgary of Canada on charges of assault
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

कनाडा के कैलगरी में पंजाबी मूल के पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पिता-पुत्र दक्षिण पश्चिम कैलगरी स्ट्रिप मॉल के मालिक हैं। उन पर किशोर लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने और उन्हें शराब, सिगरेट और ड्रग्स देने का आरोप है। कैलगरी पुलिस के सामने ऐसी लड़की भी आई है, जिसकी आयु 13 साल से कम थी। 

विज्ञापन


मामले की जांच अप्रैल 2023 में तब शुरू हुई थी, जब 13 साल की एक बच्ची अचानक कनाडा के कैलगरी में लापता हो गई। पुलिस लड़की तक पहुंची तो उसने जांच अधिकारियों को बताया कि वह 24 वर्षीय सुमरित सिंह वालिया के साथ रिश्ते में थी। पुलिस के मुताबिक, लड़की ने कहा कि वालिया ने उसे शराब, ड्रग्स और वेप्स दिए थे। वालिया और उनके 56 वर्षीय पिता गुरप्रताप सिंह वालिया हेडन रोड एस.डब्ल्यू के 200 ब्लॉक में हेसबोरो में दो पड़ोसी दुकानों के मालिक हैं और सफलतापूर्वक संचालित करते हैं। इसके बाद पुलिस ने उनके कंप्यूटर जब्त किए तो उसमें कई बच्चियों की अश्लील वीडियो मिली। पुलिस ने बीते दिन उनके स्टोर से बाप बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : NIA Raid: पंजाब और हरियाणा में एनआईए ने दी दबिश, मुक्तसर में खिलौना बेचने वाले के घर पहुंची टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस का कहना है कि जांच से पता चला है कि दिसंबर 2022 और इस साल मई के बीच कई किशोर लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया गया था और उन्हें वेप्स, मारिजुआना, सिगरेट और शराब दी गई थी। जितनी भी लड़कियों के नाम सामने आए, सभी की उम्र 16 वर्ष से कम थी।


घर की तलाशी में मिली कोकीन
सुमरित और गुरप्रताप वालिया दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और अधिकारियों ने जांच के सिलसिले में पैनोरमा हिल्स में पैनामाउंट क्लोज एनडब्ल्यू के 100 ब्लॉक में एक घर की तलाशी ली। तलाशी में 975 ग्राम कोकीन मिला जिसकी अनुमानित कीमत 97,500 अमेरिकन डॉलर है। कंप्यूटर से चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अलावा दुकान से ड्रग्स और ड्रग पैराफर्नेलिया,प्रतिबंधित तंबाकू, वेप कार्ट्रिज जब्त किये गए।


56 साल के गुरप्रताप वालिया पर यौन हमले के चार मामले सामने आए हैं। गुरप्रताप वालिया को 22 जून को अब अदालत में पेश किया जाएगा। सुमित ने न केवल बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न किया बल्कि उनकी अश्लील वीडियो बनाकर कंप्यूटर में सेव भी की। फिलहाल संगठन लूना चाइल्ड एंड यूथ एडवोकेसी सेंटर पीड़ितों की मदद कर रहा है। गुरप्रताप वालिया ने भी कई किशोर बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया था।

पंजाबी समुदाय में आक्रोश
इस घटना से पंजाबी समुदाय के भीतर काफी रोष व आक्रोश पैदा हो गया है। कैलगरी में नामचीन हस्ती रिम्मी सेखों का कहना है कि हमारे पंजाबी मूल के लोगों ने कनाडा में बुलंदियों को छू रखा है। आईटी सेक्टर से लेकर राजनीति में पंजाबी लोगों का बोलबाला है लेकिन इस घटना कनाडा के कैलगरी का पूरा पंजाबी समुदाय शर्मिंदा है। इस घटना से पंजाबी लोग काफी आहत हैं। ऐसी घटनाओं ने पंजाब के माथे पर कलंक लगाया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed