{"_id":"03531ac88e7452d9ab4bf7bd8776bf28","slug":"father-of-haryana-cm-ranbir-singh-hooda-name-in-limca-book","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के सीएम के पिता का नाम लिम्का बुक में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के सीएम के पिता का नाम लिम्का बुक में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Apr 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के स्वर्गीय पिता चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा भारत के ऐसे एक मात्र व्यक्ति हैं जिन्हें अलग-अलग सात सदनों का सदस्य होने का गौरव हासिल है।
इस वजह से उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ है। लिम्का बुक रिकार्ड की तरफ से जारी प्रमाण पत्र के अनुसार स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस नेता रणबीर सिंह हुड्डा भारत की पहली विधानसभा, लेजिस्लेटिव असेंबली, प्रोवीजनल पार्लियामेंट, संयुक्त पंजाब स्टेट असेंबली, हरियाणा विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे।
विज्ञापन