{"_id":"59904eed4f1c1b51508b4719","slug":"father-killed-daughter-after-that-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल दहला देने वाली घटना, 20 साल की बेटी का कत्ल कर फंदे पर झूला पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल दहला देने वाली घटना, 20 साल की बेटी का कत्ल कर फंदे पर झूला पिता
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Mon, 14 Aug 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा के परमराम नगर में एक व्यक्ति ने रविवार सुुबह पहले अपनी बेटी का कत्ल कर दिया और बाद में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान चरणजीत सिंह और सोनिया (20) के तौर पर हुई है।
वहीं सूचना मिलने पर पहुंची थाना केनाल पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया। इसमें उसने अपनी और बेटी की मौत के के लिए अपने भाइयों, भतीजों और भाभियों को जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल थाना केनाल पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
परसराम नगर निवासी चरणजीत सिंह मिस्त्री का काम करता था। उसकी बेटी सोनिया विशेष युवती थी। बेटी की देखभाल उसकी मां वीना करती थी। आसपास के लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति का अपने भाइयों के साथ जगह को लेकर झगड़ा चल रहा था। वीना की करीब एक माह पहले मौत हो गई। इसके बाद चरणजीत सिंह अपनी बेटी के लिए और अपने भाइयों की वजह से भी परेशान रहने लगा।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि चरणजीत के भाई पहले ही उसकी जगह से हिस्सा ले चुके थे, लेकिन अब वे फिर मांग कर रहे थे। इसके चलते दो दिन पहले भी घर में झगड़ा हुआ था। चरणजीत सिंह ने अपनी बेटी की किसी तेजधार हथियार से हत्या करने के बाद खुद को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले की जांच कर रहे थाना केनाल के एएसआई प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।