फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father Died in Road Accident after Daughter Farewell with Groom, Marriage

कपूरथलाः बेटी की डोली विदा करके पिता भी कह गए दुनिया को अलविदा, बाल-बाल बची बच्ची

Sat, 07 Dec 2019 10:09 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 07 Dec 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
Father Died in Road Accident after Daughter Farewell with Groom, Marriage
प्रतीकात्मक फोटो
बड़े चाव से बिटिया की शादी करके उसकी डोली विदा की और अगले कुछ ही पलों में पिता ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। मामला पंजाब के कपूरथला का है। बेटी की शादी की रस्में पूरी करके पिता अपनी ऑल्टो कार में ड्राइवर व रिश्तेदारों के साथ घर के लिए निकला।
विज्ञापन


जैसी ही कार मेन रोड पर चढ़ी, आगे से आ रही निजी कंपनी की बस से टकराकर कार असंतुलि होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पिता समेत चार लोग जख्मी हो गए। डॉक्टरों ने पिता को मृत करार दे दिया।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे कपूरथला-जालंधर रोड स्थित होटल रमाडा में गांव मुरार निवासी 60 वर्षीय अमरजीत कुमार की बेटी की शादी थी। शादी की रस्में पूरी करने के बाद बिटिया की डोली रवाना करके अमरजीत कुमार अपने ड्राइवर जसविंदर कुमार निवासी सुरखपुर, रिश्तेदार जयदीप निवासी मुरार और उसकी पांच वर्षीय बेटी कृतिका के साथ घर के लिए निकले।

कार जैसे ही होटल के पास मेन रोड पर चढ़ी तो एक निजी कंपनी की बस से टकरा गई और कार असंतुलित होकर सड़क किनारे सफेदे के पेड से टकरा गई। हादसे में चारों कार सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अमरजीत कुमार को सिविल अस्पताल कपूरथला में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि कृतिका को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेज दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी साइंस सिटी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों के बयान पर निजी कंपनी के बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, जहां कुछ पल पहले खुशियां थीं, वहीं मातम छा गया। सिविल अस्पताल में मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed