फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Fateh' is first film based on Punjabi martial arts

जानिए पंजाबी फिल्म 'फतेह' की शूटिंग से जुड़ी रोचक बातें

Sat, 15 Feb 2014 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Feb 2014 09:05 PM IST
विज्ञापन
'Fateh' is first film based on Punjabi martial arts

फिल्म इंडस्ट्री से जब से जुड़ा हूं तब से इच्छा थी कि पंजाबी मार्शल आर्ट गतका पर आधारित फिल्म बनाऊं।

विज्ञापन


शनिवार को होटल माउंट व्यू-10 में अपनी पहली फिल्म ‘फतेह’ की प्रोमोशन के दौरान यह बात फिल्म के डायरेक्टर जसप्रीत राजन ने कही।

इस दौरान फिल्म के सभी कलाकार भी मौजूद थे। इस मौके पर फिल्म का पोस्टर भी लांच किया गया। पंजाबी फिल्म ‘फतेह’ की प्रमोशन के लिए यहां पहुंचे मुख्य कलाकार नव बाजवा, समीक्षा सिन्हा के साथ ही शिवेंदर महल, प्रोड्यूसर ज्योतदीप सिंह और मंजुप्रीत सिंह ने फिल्म से जुड़ी कई बातें बताईं।

फिल्म के डायरेक्टर ने बताया कि उनकी पहली फिल्म होने के कारण बहुत खास है। अब तक एक्शन में अंग्रेजी फिल्म ही देखी थीं, जिसमें कुंग फू और कराटे जैसी फाइटिंग आर्ट जुड़ी होती थीं।
विज्ञापन


यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। फिल्म की शूटिंग मुंबई, गोवा, चंडीगढ़ और पंजाब के कई हिस्सों में हुई है। फाइटिंग सीन के लिए नव को स्पेशल गतका एक्सपर्ट से ट्रेनिंग करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य कलाकार नव ने बताया कि फिल्म की डिमांड के अनुसार उन्होंने छह महीने की कड़ी ट्रेनिंग ली। फिल्म के सभी एक्शन सीन असली हैं।

इस वजह से असली तलवार व अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कई बार चोट भी आईं।

फिल्म की अदाकारा समीक्षा ने कहा कि फिल्म में किरदार के अनुसार तलवार चलानी सीखी। फिल्म में अन्य भूमिकाओं में गुरप्रीत घुग्गी, पुनीत इस्सर और दीप ढिल्लो हैं। फिल्म सात मार्च को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed