{"_id":"618be2ada03972199937f46a","slug":"fashion-is-also-in-trend-in-the-changing-season-ponchu-and-rough-and-tough-jackets-are-pleasing-to-the-youth-chandigarh-news-pkl43256689","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलते मौसम में फैशन भी चलन में, युवाओं को भा रहे पोंचू और रफ एंड टफ जैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलते मौसम में फैशन भी चलन में, युवाओं को भा रहे पोंचू और रफ एंड टफ जैकेट
विज्ञापन
प्रिया, पंचकूला
- फोटो : ??????, ???????
चंडीगढ़। बदलते मौसम के साथ ही फैशन भी चलन में है। ट्राइसिटी के युवाओं को पोंचू, शरग, रफ एंड टफ व मोतियों वाले जैकेट खूब भा रहे हैं। अभी मौसम करवट बदल रहा है। सुबह और शाम को सर्दी है और दिन के समय गर्मी लग रही है। ऐसे में यूथ की नजर ऐसी ड्रेस पर रहती है जिसे पहनकर ठंड भी न लगे और ट्रेंडी भी दिखा जा सके। युवा फ्रिंग वाला पोंचू, शरग के अलावा टाइट टॉप विद बैलबॉटम एंड जैकेट, मोतियों वाली जैकेट, फ्रिंग वाले जैकेट और एम्ब्रॉयडर्ड जैकेट की खरीदारी कर रहे हैं। वैसे तो ड्रेसिंग हमेशा व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर है। अगर बात करें कलर की तो दुकानदारों का कहना है कि इस बार ब्राउन, बरगेंडी, कैमल, क्रीम, ग्रीन और खाकी कलर ज्यादा बिक रहे हैं।
क्या कहते हैं युवा
पोंचू देता है खास लुक
मुझे पोंचू खास पसंद है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप इसे आसानी से पहन सकते हैं और गर्मी लगे तो आसानी से उतारकर उसे रख सकती हैं। यह शॉल की तरह होता है और एक हुक से ही इसकी लुक पोंचू की तरह बन जाती है। यह मुझे खास लुक देता है।
- पूजा, सेक्टर- 21 चंडीगढ़
फ्रिंग वाले शरग के सभी दीवाने
ट्राइसिटी के युवा फैशन के दीवाने हैं। आजकल फ्रिंग वाले शरग चलन में हैं। इन्हें पहनना भी आसान है। दिन के समय गर्मी लगने पर आसानी से उतारकर उसे पास में रखा जा सकता है। इसकी रेंज भी 500 से शुरू हो जाती है। बढ़िया पोंचू मैंने 1000 रुपये में खरीदा है।
विज्ञापन
- प्रिया, सेक्टर 20, पंचकूला
टाइट टॉप विद बैलबॉटम एंड जैकेट आपको बनाता स्टाइलिस्ट
बैलबॉटम के साथ टाइट टॉप और जैकेट का ट्रेंड भी खूब चल रहा है। टाइट टॉप को बैली वाली जींस के साथ भी पहना जा सकता है। डेनिम के बैलबॉटम के साथ टाइट टॉप और जैकेट देखने में काफी ट्रेंडी लगते हैं। इसके अलावा कट आउट मैक्सी ड्रेस भी पहनी जा सकती है।
- मनप्रीत कौर सैनी
डेनिम के एम्ब्रॉयडर्ड और मोतियों वाले जैकेट का ट्रेंड
डेनिम की रफ एंड टफ जैकेट सदाबहार है। इस साल एम्ब्रॉयडर्ड और मोतियों वाले जैकेट का ट्रेंड है। इनमें वेलवेट और डेनिम के ब्लैजर्स, कोट यूथ को ज्यादा भा रहे हैं।
- दिव्यानी, सेक्टर - 38, चंडीगढ़