{"_id":"5a8044d24f1c1ba1268b9a60","slug":"farooq-abdullah-on-mla-akbar-lone-who-shouted-pakistan-zindabad-in-j-k-assembly-yesterday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K विधानसभा में लगे पाक जिंदाबाद के नारे, फारूक अब्दुल्ला बोले- उन्हें माफ कर देना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K विधानसभा में लगे पाक जिंदाबाद के नारे, फारूक अब्दुल्ला बोले- उन्हें माफ कर देना चाहिए
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 11 Feb 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
Farooq Abdullah
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में 70 वर्षों से ही माहौल खराब है। जो चिंता का विषय है। भारत में पाकिस्तान लगातार घुसपैठ कर रहा है। इसी कारण जम्मू कश्मीर में अशांति का माहौल है। जम्मू कश्मीर में इस समय जो हालात हैं, उससे भारत और पाकिस्तान में जंग भी हो सकती है।
मगर सभी को भगवान और अल्लाह से यही दुआ करनी चाहिए कि ऐसे हालात न बनें। यह विचार जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता डॉ. फारुक अब्दुल्ला ने कहे। वह रविवार को इंपीरियल गोल्फ एस्टेट में गोल्फ खेलने पहुंचे थे। रविवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम डॉ. फारूक अब्दुल्ला के सुर बदले हुए नजर आए।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा है। आने वाले समय में भी भारत का ही हिस्सा रहेगा। लेकिन जब उनसे उनकी ही पार्टी के मेंबरों द्वारा विधानसभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने के संबंध में पूछा तो वह भड़क गए और कहा कि इस तरह के नारे लगाने वालों को माफ कर देना चाहिए।
विज्ञापन
मैं यहां आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. अब्दुल्ला ने इंपीरियल गोल्फ एस्टेट के बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय और अत्याधुनिक बताया। 80-वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री ने इस अत्याधुनिक एवं चुनौतीपूर्ण गोल्फ कोर्स पर गोल्फ के अनेक कौशल दिखाए। डॉ. अब्दुल्ला ने गोल्फ कोर्स पर कुछ बेहतरीन क्षण बिताए और इस एस्टेट के बारे में जानकारी लेने में रुचि दिखाई।

...ताकि यहां एक उचित जीवन शैली मिल सके
Farooq Abdullah
डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने इंपीरियल गोल्फ एस्टेट में पहुंचने के बाद खुशी व्यक्त करते हुए कहा, मैं यहां आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह गोल्फ कोर्स चुनौतीपूर्ण है और गोल्फ प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग के समान है। इंपीरियल एस्टेट एक तरह का पहला गोल्फ कोर्स है जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर का और उच्चतम मानकों के अनुरूप है। इस स्थान को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह यहां रहने वाले लोगों को एक बहुत ही स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण प्रदान करेगा।
...ताकि यहां एक उचित जीवन शैली मिल सके
इंपीरियल गोल्फ एस्टेट के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने कहा कि हमने इसके बुनियादी ढांचे का निर्माण यह सोचकर किया है कि उच्च नेटवर्थ वाले व्यक्तियों और उनके परिजनों को यहां एक उचित जीवन शैली मिल सके। गोल्फ कोर्स का निर्माण प्रसिद्ध जैक निक्लॉस ने किया है।
गोल्फ कोर्स के आसपास के भवनों का डिजाइन अंतरराष्ट्रीय सलाहकारों ने तैयार किया है और इसका निर्माण भी उन्हीं की देखरेख में हुआ है। भूमिगत सीवरेज, विद्युत लाइनों के साथ स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज, रोशनी युक्त पक्की सड़कें, बागवानी के लिए अलग पाइप लाइन आदि के साथ यहां पानी के बचत के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।