फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Farmers will get arrears of sugarcane in Punjab from today

अच्छी खबर: आज से किसानों को मिलेगी गन्ने की बकाया राशि, कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने किया एलान

Mon, 05 Sep 2022 01:19 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 05 Sep 2022 01:19 AM IST
सार

पंजाब के कृषि मंत्री ने कहा कि इन पक्षों के साथ हमारा कोई समझौता न हुआ तो सरकार स्वयं यह चीनी मिल चलाएगी लेकिन किसानों का गन्ना बेकार नहीं जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
Farmers will get arrears of sugarcane in Punjab from today
किसान यूनियन दोआबा के सदस्यों के साथ बैठक करते कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने किसान यूनियन दोआबा के सदस्यों के साथ चंडीगढ़ में बातचीत करते हुए कहा कि फगवाड़ा की मेसर्स गोल्डन संधर शुगर मिल लिमिटेड की तरफ से किसानों के रोके गए करीब 72 करोड़ रुपये की बकाया अदायगी सोमवार से उनको मिलनी शुरू हो जाएगी। इस मिल की हरियाणा स्थित जायदाद बेचकर मिल के खाते में करीब 23.76 करोड़ रुपये आ गए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने किसानों को यह भी भरोसा दिया कि बाकी बकाया राशि भी मिल प्रबंधकों से वसूल की जाएगी, जिसके लिए सरकार की तरफ से मिल के मालिकों की निजी जायदाद को अटैच करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। कृषि मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार की तरफ से आ रहे गन्ने के सीजन को ध्यान में रखते हुए मिल के मौजूदा मालिकों के अलावा कई निजी मिलों से बातचीत चल रही है। 
विज्ञापन


इन पक्षों के साथ हमारा कोई समझौता न हुआ तो सरकार स्वयं यह चीनी मिल चलाएगी लेकिन किसानों का गन्ना बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार किसान हितैषी है और हम किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत करना चाहते हैं, क्योंकि पंजाब की 75 प्रतिशत आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर कृषि से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। उन्होंने सभी किसान पक्षों और यूनियनों से गुजारिश की है कि वे किसी भी मसले पर धरना देने से पहले सरकार से बातचीत की पहल करें। इस मौके पर विधायक जसवीर सिंह राजा, निदेशक कृषि गुरविंदर सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त रणबीर सिंह मूधल, केन कमिश्नर राजेश कुमार रहेजा, सुखजिंदर सिंह बाजवा सहायक केन कमिश्नर, मुख्य कृषि अफसर जतिंदर सिंह गिल, सतविंदर सिंह संधू और किसान यूनियन की तरफ से सतनाम सिंह साहनी, किरपाल सिंह और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed