फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers will decide on Delhi march today

Kisan Andolan : दिल्ली कूच पर आज फैसला करेंगे किसान, केंद्रीय मंत्री मुंडा ने कहा- सरकार बातचीत के लिए तैयार

Thu, 29 Feb 2024 03:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 03:43 AM IST
सार

बुधवार को किसान मजदूर संघर्ष समिति और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की संयुक्त बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि दिल्ली कूच का अंतिम फैसला बृहस्पतिवार को किया जाएगा। 

विज्ञापन
Farmers will decide on Delhi march today
किसान आंदोलन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में शंभू व खनौरी सीमा पर किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले 16 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को किसान मजदूर संघर्ष समिति और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की संयुक्त बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि दिल्ली कूच का अंतिम फैसला बृहस्पतिवार को किया जाएगा। 

विज्ञापन


रात 11 बजे हुआ पोस्टमार्टम
शुभकरण मौत मामले में पंजाब पुलिस ने पटियाला के पातड़ां थाने में अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। किसानों व परिजनों के राजी होने के बाद रात 11 बजे शुभकरण के शव का पोस्टमार्टम किया गया। सुबह शव खनौरी सीमा ले जाया जाएगा। वहां श्रद्धांजलि देने के बाद पैतृक गांव में अंतिम संस्कार होगा। इससे पूर्व किसान हरियाणा पुलिस व गृह मंत्री अनिल विज पर एफआईआर दर्ज नहीं होने तक शुभकरण का अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े थे। उधर, किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने पंजाब व राजस्थान में प्रदर्शन किया। पंजाब में कई जगह ट्रैक्टर रैली निकाली गई।  
विज्ञापन


केंद्र सरकार किसानों से बातचीत को तैयार : मुंडा
केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ वार्ता के लिए तैयार है। वह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) सोसाइटी की  सालाना आम बैठक से इतर बोल रहे थे। बता दें कि केंद्र सरकार व किसानों के बीच अब तक चार दौर की बातचीत हो चुकी है, पर कोई समाधान नहीं निकला। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसान दिल्ली मार्च पर अड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed