फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers Waiting for Sale of Wheat in Mandi

किसानों को उठान का इंतजार, हरियाणा की मंडियों और खरीद केंद्रों में 6.73 लाख मीट्रिक टन गेहूं

Thu, 04 Jun 2020 12:37 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 04 Jun 2020 12:37 PM IST
सार

  • मौसम विभाग दो दिन तेज अंधड़ के साथ तेज बारिश की आशंका जता चुका है
  • सिरसा की मंडियों में पड़ी हैं सबसे ज्यादा गेहूं की बोरियां
  • 53.84 लाख मीट्रिक टन गेहूं गोदामों तक पहुंची

विज्ञापन
Farmers Waiting for Sale of Wheat in Mandi
प्रतिकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा की तमाम मंडी और खरीद केंद्रों में गेहूं की खरीद का काम लगभग खत्म हो चुका है। फूड एंड सप्लाई, हैफेड, हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन व एफसीआई ने मंडियों से 72 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीद लिया है। इसमें से 65 लाख से अधिक गेहूं की लिफ्टिंग हो पाई है।
विज्ञापन


6 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं आज भी मंडी और खरीद केंद्रों में पड़ा हुआ है। चूंकि अगले दो दिन फिर से तेज अंधड़ के साथ बारिश की आशंका है। लिहाजा गेहूं को फिर बारिश का खतरा सता रहा है। लॉकडाउन में सरकार ने इस बार सरकारी मंडियों के साथ-साथ 1800 से अधिक खरीद केंद्रों के जरिये किसानों की गेहूं की खरीदी।
विज्ञापन


यह खरीद केंद्र किसानों की सहूलियत के चलते गांवों के आसपास ही बनाए गए थे। मंडी और खरीद केंद्रों में 7212198  मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदा जा चुका है। इनमें से 6579247  मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। जबकि 673923 मीट्रिक टन गेहूं मंडी और खरीद केंद्रों पर ही उठान के इंतजार में पड़ा है। जबकि 5348880 मीट्रिक टन गेहूं अभी तक गोदामों तक में पहुंच पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडियों से उठान का कार्य जल्द से जल्द पूरा हो। इसके लिए आदेश दिए जा चुके हैं। बारिश की वजह से अनाज खराब न हो। इसे लेकर भी सरकार पूरी तरह गंभीर है। मंडी और खरीद केंद्रों पर तिरपालों की भी व्यवस्था करवाई गई है।
- पीके दास, अतिरिक्त मुख्य सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले

जिलों में गेहूं की खरीद व उठान की स्थिति(मीट्रिक टन में)

जिला     खरीद     उठान के इंतजार में पड़ा गेहूं
अंबाला     237184        3400
भिवानी     199217       41247
चरखीदादरी 63527       21314
फरीदाबाद   111295     27283
फतेहाबाद    702224    27601
गुरुग्राम        60049      16445
हिसार         488637     73213
झज्जर        175250     17328
जींद            715120     81952
कैथल          652245     34623
करनाल        749758     41301
कुरुक्षेत्र        493609      8603
महेंद्रगढ़       18092        1595
नूंह              58951        18232
पलवल        277245       79783
पंचकूला       37780        196
पानीपत       270025       18583
रेवाड़ी         42395          5947
रोहतक       221565        19092
सिरसा        969282         98159
सोनीपत     378460         34628
यमुनानगर   290287         3397
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed