फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers protests ends in Faridkot of Punjab

Punjab News: मांगों पर बनी सहमति, कृषि मंत्री ने जूस पिला खत्म करवाया किसान नेता का व्रत

Fri, 25 Nov 2022 12:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Nov 2022 12:30 AM IST
सार

कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने संयुक्त किसान मोर्चे के नेताओं के साथ बैठक कर मांगों पर सहमति जताई। किसानों के साथ करीब डेढ़ घंटे तक बैठक चली। कुछ मांगों को लेकर सरकार ने 16 दिसंबर को किसान संगठनों के साथ चंडीगढ़ में बैठक भी बुला ली है।

विज्ञापन
Farmers protests ends in Faridkot of Punjab
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाला को जूस पिलाते कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने फरीदकोट समेत पंजाब में छह स्थानों पर पक्का मोर्चा लगा रखा है। फरीदकोट में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाला छह दिन से मरण व्रत बैठे थे। गुरुवार को फरीदकोट पहुंचे कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने गांव टहिणा में पहुंचकर डल्लेवाला को जूस पिलाकर उनका व्रत खत्म करवाया।

विज्ञापन

 
धालीवाल ने संयुक्त किसान मोर्चे के नेताओं के साथ बैठक कर मांगों पर सहमति जताई। किसानों के साथ करीब डेढ़ घंटे तक बैठक चली। कुछ मांगों को लेकर सरकार ने 16 दिसंबर को किसान संगठनों के साथ चंडीगढ़ में बैठक भी बुला ली है। किसान संगठनों की मांग के अनुसार कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से किसानों से उनके बयान के लिए खेद भी जताया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed