{"_id":"6190f93fcf73950167363a2d","slug":"farmers-protests-against-bjp-program-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: भाजपा के कार्यक्रम का किसानों ने किया विरोध, पैलेस के बाहर लगाया धरना, रद्द करना पड़ा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा: भाजपा के कार्यक्रम का किसानों ने किया विरोध, पैलेस के बाहर लगाया धरना, रद्द करना पड़ा आयोजन
Sun, 14 Nov 2021 06:07 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 14 Nov 2021 06:07 PM IST
सार
पंजाब के बठिंडा में भाजपा को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध इतना बढ़ा कि कार्यक्रम तक रद्द करना पड़ा। किसानों का कहना है कि जब तक कृषि कानूनों को खत्म नहीं किया जाता है तब तक भाजपा का विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के ग्रीन पैलेस में रविवार को होने वाले भाजपा के समागम का भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के बैनर तले किसानों ने विरोध जताया और धरना दिया। वहीं किसानों के धरने को देखते हुए समागम स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रही। जैसे ही भाजपा नेताओं को किसानों के धरने का पता चला तो उन्होंने समागम को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भाजपा का समर्थन करने वाली महिला वीनू गोयल ने ग्रीन पैलेस में भाजपा का दामन थामने के लिए रविवार को समागम का आयोजन किया था। इसमें भाजपा के पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी समेत अन्य पार्टी नेताओं को शिरकत करना था। इस समागम के बारे में जैसे ही किसानों को पता चला तो उन्होंने रविवार सुबह ही समागम स्थल ग्रीन पैलेस के गेट आगे धरना लगा दिया।
विज्ञापन
किसानों के धरने को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स भी तैनात रही। भाकियू एकता उगराहां के नेता जसवीर सिंह ने कहा कि भाजपा का पूरे में पंजाब समेत देशभर में किसान विरोध जता रहे हैं। जब तक भाजपा की केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी तब तक इसी तरह किसान विरोध करते रहेंगे।
विज्ञापन
भाजपा का समर्थन करने वालीं महिला वीनू गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के लाभ के लिए ही कृषि कानून लेकर आई है। अगर किसान मसला हल करने चाहते हैं तो वो प्रधानमंत्री मोदी से बात करें। प्रधानमंत्री मोदी किसानों से बात कर मसला हल करना चाहते हैं। आज अगर समागम होता तो बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल होते।