फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers protested against CM Bhagwant Mann in Ludhiana

Ludhiana: सीएम भगवंत मान को करना पड़ा किसानों के विरोध का सामना, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Fri, 23 Sep 2022 06:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Sep 2022 06:56 PM IST
सार

किसानों ने कहा कि पुलिस और पीएयू के मुलाजिम उन्हें बार-बार एक से दूसरे और दूसरे से तीसरे रास्ते के जरिये अंदर जाने के लिए परेशान करने लगे। फिर भी उन्हें कई जगह परेशान किया गया। किसानों ने कहा कि दो दिन का मेला उनके लिए लगाया गया है। तीन साल बाद मेला लगा है और वह नई तकनीक देखने पहुंचे है लेकिन मेले में उन्हें परेशान किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Farmers protested against CM Bhagwant Mann in Ludhiana
किसान मेले का उद्घाटन करते सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय किसान मेले के पहले दिन बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे पंजाब के सीएम भगवंत मान को किसानों का विरोध सहना पड़ा। किसान मेले में कुप्रबंधन और पुलिस धक्केशाही के कारण किसान गुस्से में आ गए। उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ ही नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने सीएम भगवंत मान के खिलाफ भी नारे लगाए। 

विज्ञापन


किसानों का आरोप था कि उनके लिए दो दिन का मेला लगाया गया है और पुलिस प्रशासन व पीएयू का प्रशासन उन्हें ही परेशान करने में लगा है। वह मेले में लगी एग्जीबिशन देखने के लिए जाते हैं तो पुलिस कभी उन्हें एक रास्ते पर भेज देती है तो कभी दूसरे रास्ते से। अगर उन्हें परेशान ही करना था तो मेला क्यों लगाया। किसी तरह से प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को शांत किया। 
विज्ञापन


किसान मेले में सीएम भगवंत मान को पहुंचना था। जिसके लिए पुलिस प्रशासन ने पीएयू में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पीएयू के अंदर ही हेलीपैड बनाया गया था और वहीं से सीएम का काफिला समागम स्थल की तरफ चला गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने गेट नंबर दो के बाहर ही किसानों की गाड़ियां सड़क पर पार्क करवा कर उन्हें पैदल अंदर जाने की इजाजत दी। जब सीएम का काफिला निकलने लगा तो किसानों को मुख्य गेट के पास से भी नहीं निकलने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें दूसरे रास्ते से मेले के अंदर आने को कहा। एक दो जगहों पर पुलिस ने किसानों को रोका तो किसान ही परेशान होने लगे। किसानों की वहां खड़े पुलिस मुलाजिमों के साथ भी बहस हुई। इस पर मुलाजिमों ने उन्हें अपनी ड्यूटी का हवाला दिया। इसके बाद किसान सीएम भगवंत मान के खिलाफ ही नारेबाजी करने लगे। 


किसानों ने कहा कि पुलिस और पीएयू के मुलाजिम उन्हें बार-बार एक से दूसरे और दूसरे से तीसरे रास्ते के जरिये अंदर जाने के लिए परेशान करने लगे। फिर भी उन्हें कई जगह परेशान किया गया। किसानों ने कहा कि दो दिन का मेला उनके लिए लगाया गया है। तीन साल बाद मेला लगा है और वह नई तकनीक देखने पहुंचे है लेकिन मेले में उन्हें परेशान किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed