फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers protest outside DC office in Chandigarh

लखीमपुर खीरी हिंसा का विरोध: चंडीगढ़ में उपायुक्त कार्यालय के बाहर किसानों का धरना, मांगा इंसाफ

Tue, 26 Oct 2021 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 26 Oct 2021 12:47 PM IST
सार

चंडीगढ़ में उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने में पेंडू संघर्ष कमेटी, नौजावन किसान एकता चंडीगढ़ बीकेयू चढ़ूनी और टिकैत के पदाधिकारियों के अलावा सभी चौकों पर किसानी झंडा लिए समर्थक भी पहुंचे।

विज्ञापन
Farmers protest outside DC office in Chandigarh
चंडीगढ़ में धरने पर बैठे किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी की घटना पर पूरे देश में किसानों का गुस्सा बरकरार है। चंडीगढ़ में मंगलवार को किसानों और उनके समर्थकों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन


उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने में पेंडू संघर्ष कमेटी, नौजावन किसान एकता चंडीगढ़ बीकेयू चढ़ूनी और टिकैत के पदाधिकारियों के अलावा सभी चौकों पर किसानी झंडा लिए समर्थक भी पहुंचे। बड़ी संख्या में पुलिस भी धरना स्थल पर तैनात है। सभी किसान नेताओं और समर्थकों ने केंद्र और यूपी सरकार के विरोध में नारे लगाए।
विज्ञापन


धरने के बाद किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपेगा। पेंडू संघर्ष कमेटी के महासचिव गुरप्रीत सिंह सोमल ने बताया कि तीनों कृषि कानूनों को तत्काल वापस लिया जाए। दोषियों पर कार्रवाई हो। इस दौरान प्रोफेसर मंजीत सिंह, सतनाम सिंह टांडा, बाबा गुर दियाल, बाबा साधु सिंह, कुलदीप कुंडू टिकैत ग्रुप, जसविंदर कौर, सर्वेश यादव, गुरप्रीत सिंह सोमल और शरण जीत सिंह सहित अन्य किसान नेता उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed