फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers protest outside DC complexs in Punjab

Punjab: पराली जलाने पर दर्ज केस रद्द करने की मांग, मोगा में ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर डीसी दफ्तर पहुंचे किसान

Mon, 20 Nov 2023 01:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 01:04 PM IST
सार

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के वरिष्ठ नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि पराली के उचित प्रबंधन से संबंधित समस्याएं, प्रीपेड मीटर से संबंधित समस्याएं, भारत माला परियोजना से संबंधित समस्याएं, जुमला मुस्तराका जमीन के मालिकों और आबादकारों से संबंधित मुद्दे पर प्रदर्शन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Farmers protest outside DC complexs in Punjab
मोगा में डीसी दफ्तर के बाहर किसानों का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

किसान जत्थेबंदियों के संयुक्त आह्वान पर सोमवार को पूरे पंजाब में डीसी व एसडीएम कार्यालयों के बाहर किसानों ने रोष प्रदर्शन किया। मोगा में किसान डीसी कॉम्प्लेक्स के बाहर पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए। इसके बाद किसानों ने अंदर आने की कोशिश की।
विज्ञापन


कुछ किसान जत्थेबंदी डीसी कॉम्प्लेक्स के अंदर पहुंच गई तो कुछ ने बाहर धरना दिया। किसानों का कहना है कि 12 से लेकर 4 बजे तक धरना दिया जाएगा। प्रशासन अगर किसानों पर मामला दर्ज करना बंद नहीं करता तो डीसी दफ्तरों के सामने पराली जलाई जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Stubble Burning: गुरुद्वारे से दिया जा रहा संदेश-दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद जलाओ पराली... ऑडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के वरिष्ठ नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि पराली के उचित प्रबंधन से संबंधित समस्याएं, प्रीपेड मीटर से संबंधित समस्याएं, भारत माला परियोजना से संबंधित समस्याएं, जुमला मुस्तराका जमीन के मालिकों और आबादकारों से संबंधित मुद्दे और धान के चलते सीजन के दौरान मंडियां बंद होने के मुद्दे, उत्तर भारत के 18 किसान संगठनों और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने पंजाब भर में डीसी और एसडीएम कार्यालयों पर धरने के लिए जिला स्तर की रणनीति बनाई है। उन्होंने कहा कि धरने को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों को मांग पत्र सौंपकर मार्च भी आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed