{"_id":"655b0c16a8374e0251075d9a","slug":"farmers-protest-outside-dc-complexs-in-punjab-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पराली जलाने पर दर्ज केस रद्द करने की मांग, मोगा में ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर डीसी दफ्तर पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पराली जलाने पर दर्ज केस रद्द करने की मांग, मोगा में ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर डीसी दफ्तर पहुंचे किसान
Mon, 20 Nov 2023 01:04 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:04 PM IST
सार
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के वरिष्ठ नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि पराली के उचित प्रबंधन से संबंधित समस्याएं, प्रीपेड मीटर से संबंधित समस्याएं, भारत माला परियोजना से संबंधित समस्याएं, जुमला मुस्तराका जमीन के मालिकों और आबादकारों से संबंधित मुद्दे पर प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन
मोगा में डीसी दफ्तर के बाहर किसानों का प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान जत्थेबंदियों के संयुक्त आह्वान पर सोमवार को पूरे पंजाब में डीसी व एसडीएम कार्यालयों के बाहर किसानों ने रोष प्रदर्शन किया। मोगा में किसान डीसी कॉम्प्लेक्स के बाहर पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए। इसके बाद किसानों ने अंदर आने की कोशिश की।
कुछ किसान जत्थेबंदी डीसी कॉम्प्लेक्स के अंदर पहुंच गई तो कुछ ने बाहर धरना दिया। किसानों का कहना है कि 12 से लेकर 4 बजे तक धरना दिया जाएगा। प्रशासन अगर किसानों पर मामला दर्ज करना बंद नहीं करता तो डीसी दफ्तरों के सामने पराली जलाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: Stubble Burning: गुरुद्वारे से दिया जा रहा संदेश-दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद जलाओ पराली... ऑडियो वायरल
विज्ञापन
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के वरिष्ठ नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि पराली के उचित प्रबंधन से संबंधित समस्याएं, प्रीपेड मीटर से संबंधित समस्याएं, भारत माला परियोजना से संबंधित समस्याएं, जुमला मुस्तराका जमीन के मालिकों और आबादकारों से संबंधित मुद्दे और धान के चलते सीजन के दौरान मंडियां बंद होने के मुद्दे, उत्तर भारत के 18 किसान संगठनों और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने पंजाब भर में डीसी और एसडीएम कार्यालयों पर धरने के लिए जिला स्तर की रणनीति बनाई है। उन्होंने कहा कि धरने को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों को मांग पत्र सौंपकर मार्च भी आयोजित किया जाएगा।