फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers Protest in Amritsar during foundation stone of the BJP office

किसानों ने भाजपा दफ्तर का शिलान्यास रोका, किसान नेता ने कहा- बीजेपी के हर कार्यक्रम का करेंगे विरोध

Mon, 07 Dec 2020 07:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Dec 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Farmers Protest in Amritsar during foundation stone of the BJP office
किसानों ने भाजपा नेताओं का घेराव। - फोटो : अमर उजाला

शिअद से समझौता टूटने के बाद पंजाब में भाजपा अपने राजनीतिक विस्तार में जुटी है। पार्टी को सोमवार को न्यू अमृतसर में नए दफ्तर का शिलान्यास करना था। इसकी सूचना जब किसानों को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी और भाजपा नेताओं को शिलान्यास कार्यक्रम को रोककर वहां से लौटना पड़ा। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि जहां-जहां भाजपा के नेता कार्यक्रम करेंगे, किसान खुलेआम विरोध करेंगे। 

विज्ञापन


स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे सांसद श्वेत मलिक, पूर्व मंत्री अनिल जोशी समेत कई भाजपा नेताओं का किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने विरोध करना शुरू कर दिया। कमेटी के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। 
विज्ञापन



किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने सांसद श्वेत मलिक के घेराव का प्रयास किया तो सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें अपने घेरे में ले लिया। मोदी-शाह के विरुद्ध नारे लगा रहे किसान संघर्ष कमेटी के सदस्य जब नहीं रुके तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी किसानों के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों पक्षों के सदस्य आमने-सामने आ गए। वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। किसानों का विरोध देखते हुए श्वेत मलिक व अन्य भाजपा नेता वहां से चले गए और नए दफ्तर का शिलान्यास कार्यक्रम नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

दफ्तर का शिलान्यास नहीं होने दिया : पंधेर

Farmers Protest in Amritsar during foundation stone of the BJP office
भाजपा कार्यालय का शिलान्यास। - फोटो : अमर उजाला

किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि वह अपने साथियों संग शहर के लोगों से भारत बंद के लिए समर्थन मांगने निकले थे। इसी दौरान सूचना मिली कि न्यू अमृतसर में भाजपा के कुछ नेता अपने नए कार्यालय का शिलान्यास करने आ रहे हैं। सूचना मिलते ही किसानों का काफिला न्यू अमृतसर पहुंच गया।

पुलिस के अवरोधों को हटाकर किसान कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने भाजपा के दफ्तर का शिलान्यास नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती, भाजपा के हर सार्वजनिक कार्यक्रम का सूबे में विरोध करेंगे।

नए दफ्तर का शिलान्यास सफलतापूर्वक संपन्न किया : महाजन
वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश महाजन ने इस बारे में बताया कि भाजपा के नए दफ्तर का भूमि पूजन कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न कर लिया है। उन्होंने बताया कि भाजपा का यह नया कार्यालय 2000 गज में बनेगा। इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस कार्यालय में 500 सीटों वाला एक ऑडिटोरियम, तीन मीटिंग हॉल, आठ कमरे, सभी पदाधिकारियों के लिए अलग-अलग कार्यालय होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed