फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers protest against Ashwani Sharma and Sukhbir Badal in Punjab

किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी: भोआ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तो गिद्दड़बाहा व दोदा में सुखबीर बादल के खिलाफ नारेबाजी

Tue, 24 Aug 2021 06:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Aug 2021 06:38 PM IST
सार

पंजाब में भाजपा और शिअद नेताओं के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को पठानकोट के भोआ में पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और गिद्दड़बाहा व दोदा में शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल के खिलाफ किसानों ने नारेबाजी की। इससे पहले सोमवार को सुखबीर सिंह बादल को मलोट में किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन
Farmers protest against Ashwani Sharma and Sukhbir Badal in Punjab
सुखबीर सिंह बादल का विरोध करने जुटे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पठानकोट के गांव भोआ में पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का किसानों ने घेराव किया। किसानों ने भाजपा के पूर्व जिला परिषद चेयरमैन गोवर्धन गोपाल के घर के बाहर नारेबाजी की। इसके तुरंत बाद अश्वनी शर्मा पठानकोट लौट गए। अश्वनी शर्मा के साथ भोआ के पूर्व विधायक सीमा कुमारी, जिलाध्यक्ष विजय शर्मा व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार भी थे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोपहर को अश्वनी शर्मा पहले भाजपा नेता दीनबंधू के घर पहुंचे। इसके बाद वह पूर्व जिला परिषद चेयरमैन गोवर्धन गोपाल के घर पहुंचे। घर के बाहर अश्वनी शर्मा की गाड़ी और पायलट गाड़ी देखकर स्थानीय किसान इकट्ठा हो गए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि, मौके पर सदर पुलिस पहुंची और किसानों को गोवर्धन गोपाल के घर से 100 मीटर पीछे ही रोक दिया गया। 
विज्ञापन


नारेबाजी सुन अश्वनी शर्मा बाहर आ गए। किसानों ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने तीन कृषि कानून बड़े घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाए हैं। इन्हें वापस लिया जाए। कृषि कानूनों से छोटे किसानों को कोई भी फायदा नहीं होने वाला है। किसानों ने कहा कि जब तक यह तीनों कृषि कानून केंद्र सरकार वापस नहीं लेती, तब तक किसान मोदी सरकार का विरोध करते रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक तरफ अश्वनी शर्मा कहते हैं कि वह खुद और भाजपा किसानों के साथ खड़ी है और दूसरी तरफ वह कृषि कानूनों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ एक भी बात नहीं करते। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अश्वनी शर्मा अपने पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने भोआ पहुंचे थे। वहां दो परिवारों के लोग इकट्ठे होकर नारेबाजी करने लगे। प्रदेश अध्यक्ष कोई बैठक नहीं कर रहे थे।

गिद्दड़बाहा व दोदा में सुखबीर बादल का किसानों ने किया विरोध
शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की सभाओं व रैलियों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को मलोट में विरोध के बाद किसानों ने  मंगलवार को गिद्दड़बाहा और दोदा में सुखबीर बादल के दौरे का विरोध किया। किसानों ने शिअद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

जानकारी अनुसार मंगलवार को सुखबीर सिंह बादल का गिद्दड़बाहा के मक्कड़ पैलेस में समारोह को संबोधित करने का कार्यक्रम था। इससे पहले किसान दाना मंडी में एकत्र हो गए। मगर पुलिस ने मलोट घटना से सबक लेते हुए दाना मंडी के गेट ही बंद कर दिए। इससे गुस्साए किसान वहीं नारेबाजी करते रह गए। 

इस दौरान अकालियों का काफिला यहां से गुजरा तो किसान उन्हें ही झंडे दिखाकर नारेबाजी करते रहे। इसी तरह दोदा में काउनी वाले मोड़ पर सुखबीर बादल का कार्यक्रम था, मगर पुलिस ने पहले ही किसानों को मोड़ पर बैरिकेड लगाकर रोक लिया, जिससे किसानों ने वहीं पर रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed