फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers of Punjab upset due to shortage of Urea in the state

पंजाब में यूरिया की किल्लत, हरियाणा से ले जा रहे किसान, बॉर्डर सील करने की तैयारी

Sat, 21 Nov 2020 12:24 PM IST
ajay kumar सुरेंद्र असीजा, फतेहाबाद (हरियाणा)
सुरेंद्र असीजा, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 21 Nov 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers of Punjab upset due to shortage of Urea in the state
फाइल फोटो।

पंजाब में यूरिया की भारी किल्लत है। वहां के किसान अब हरियाणा से यूरिया ले जा रहे हैं। इसी को देखते हुए अब बॉर्डर सील करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए कृषि विभाग पुलिस प्रशासन की मदद लेगा। बॉर्डर पर कृषि विभाग के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसी मामले में कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह सोलंकी शुक्रवार को फतेहाबाद पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने यहां विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे मामले की जानकारी ली। अतिरिक्त निदेशक डॉ. सोलंकी ने बताया कि फतेहाबाद से पंजाब यूरिया ना जाए, इसके लिए बार्डर सील करने का आग्रह पुलिस अधीक्षक व उपायुक्त से किया गया है।
विज्ञापन


डीडीए को दुकानों पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश
बातचीत के दौरान सोलंकी ने बताया कि किसानों को यूरिया की कमी नहीं आने दी जाएगी। अगर विक्रेता यूरिया के साथ कोई कीटनाशक दवाई जबरन देता है या यूरिया की कालाबाजारी करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने कृषि उपनिदेशक डॉ. राजेश सिहाग की ड्यूटी लगाते हुए कहा है कि वह स्वयं क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर तथा विभाग के दोनों एसडीओ के साथ फर्टिलाइजर की मॉनिटरिंग करने के लिए दुकानों पर जाएंगे। जहां पर कोई विक्रेता टैगिंग करता हुआ पकड़ा गया तो एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।


अगले साल प्लांट में बढ़ेगी पराली की खपत
डॉ. सोलंकी ने बताया कि अगले साल से पराली न जले, इसके लिए बॉयो एनर्जी बिजली प्लांट लगाया गया है। भूना कस्बे में लगे बॉयो एनर्जी प्लांट में इस बार 50 एमटी पराली की खपत हुई है। अगले साल इससे भी अधिक खपत होने की संभावना है। अगले वर्ष से स्ट्रा बेलर, सुपर सीडर, जीरो ड्रिल, रोटावेटर व बेलर पर अनुदान राशि भी बढ़ाई जाएगी ताकि किसान इसे ज्यादा संख्या में ले सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed