फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers lifted block from rail track in Jalandhar, highway stll blocked

Farmers Protest: जालंधर में रेलवे ट्रैक से हटे किसान, सीएम के साथ बैठक खत्म, हाईवे पर धरना अभी जारी

Fri, 24 Nov 2023 02:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 Nov 2023 02:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले भी किसानों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया था। सीएम ने कहा था कि सड़कें बातचीत के लिए नहीं होती, रास्ते बंद करने से आम लोगो को परेशानी होती है। मुख्यमंत्री ने किसानों से रास्ते न बंद करने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
Farmers lifted block from rail track in Jalandhar, highway stll blocked
रेल ट्रैक से किसानों ने धरना उठाया। - फोटो : फाइल

विस्तार

सरकार के आश्वासन के बाद जालंधर में रेलवे की पटरी पर बैठे किसान हट गए हैं। हालांकि दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे पर चौथे दिन भी धरना जारी है। ट्रैक खुलने से ट्रेनों का आवागमन शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद किसानों ने सुबह 11 बजे के करीब रेलवे ट्रैक से हट गए थे, जिसके बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हो गया था। लेकिन सुबह चलने वाली 54 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं, जिसमें सबसे ज्यादा पैसेंजर ट्रेनें 24 हैं।
विज्ञापन


6 लंबी दूरी की ट्रेनें भी रद्द हुई हैं। 13 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया था और 9 ट्रेनें को ओरिजनेट किया गया है। वहीं वीरवार को फिरोजपुर डिवीजन में आने-जाने वाली 142 ट्रेनें प्रभावित हुई थीं। जिसमें 40 मेल-एक्स और 11 पेसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया था। 63 ट्रेनों को डायवर्ट करना पड़ा था, 15 शार्ट टर्मिनेट हुई थी और 13 को शॉर्ट ओरिजनेट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: अमृतसर पहुंचे विक्की कौशल: अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों से पूछा-हाउज द जोश! लगाए भारत माता की जय के नारे


जालंधर के पीएपी चौक के पास धन्नोवाली में किसान पिछले चार दिनों से धरना दे रहे हैं। गुरुवार को किसानों ने धन्नोवाली फाटक पर रेलवे ट्रैक भी जाम किया था। किसान गन्ने का रेट बढ़ाने और दूसरी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं हाईवे जाम होने से सैकड़ों लोग परेशान हैं। हालांकि देर रात किसानों द्वारा हाईवे की सर्विस लेन खोल दी गई थी जिसके बाद ट्रैफिक सुचारू रूप से चलने लगा था। 

जल्द ही किसानों का वफद मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगें रखेगा, अगर हल नहीं निकला तो प्रदर्शन जारी रहेगा। इससे पहले बुधवार को चंडीगढ़ में किसानों की एक बैठक होनी थी, जो नहीं हो सकी। इससे नाराज किसानों ने ऐलान किया कि जब तक सरकार गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग नहीं मान लेती, तब तक धरना जारी रहेगा। इसके साथ संगठन 26 नवंबर को चंडीगढ़ कूच भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed