फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Actors Vicky Kaushal and Sanya Malhotra visited Golden Temple and attari border

अमृतसर पहुंचे विक्की कौशल: अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों से पूछा-हाउज द जोश! लगाए भारत माता की जय के नारे

Fri, 24 Nov 2023 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 Nov 2023 11:23 AM IST
सार

विक्की कौशल के साथ उनकी सहकलाकार सान्या मल्होत्रा और मेघना गुलजार ने भी श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर कुछ दिन बाद रिलीज होने वाली है।  

विज्ञापन
Actors Vicky Kaushal and Sanya Malhotra visited Golden Temple and attari border
अटारी बॉर्डर पहुंचे कलाकार विक्की कौशल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बॉलीवुड अदाकार विक्की कौशल शुक्रवार को ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी पहुंचे। वे अमृतसर के सैम होर्मूसजी प्रेमजी जमशेदजी मानेकशॉ पर आधारित फिल्म सैम बहादुर की प्रमोशन के लिए गुरुनगरी पहुंचे थे।

विज्ञापन


कौशल ने अटारी बार्डर पहुंच कर बीएसएफ जवानों से मुलाकात की और रिट्रीट सेरेमनी के दौरान जवानों और अधिकारियों का हौसला बढ़ाया। इससे पहले गुरुवार को वे श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए और फिल्म की सफलता के लिए अरदास भी की। इस दौरान फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार और अदाकारा सानिया मल्होत्रा भी उनके साथ थीं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों ने लगाए भारत माता की जय के नारे 
अदाकार विक्की कौशल के शब्दों 'हाउज द जोश' ने जहां बीएसएफ के जवानों और अधिकारियों में जोश भरा, वहीं भारत-पाक सीमा अटारी पर आयोजित की जाने वाली रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे सैलानियों ने भी विक्की कौशल के साथ-साथ भारत माता की जय के नारे लगाए। 

फिल्म सैम बहादुर में मुख्य भूमिका निभाने वाले विक्की कौशल और फिल्म मेकर मेघना गुल्जार ने वहां अपनी फिल्म की प्रमोशन करते हुए उन्हें यह फिल्म जरूर देखने की अपील भी की। उन्होंने बीएसएफ के जवानों और अधिकारियों के साथ कुछ समय बिताया। विक्की कौशल ने यहां अपने संबोधन में कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है। यहां पर बीएसएफ देश के हर नागरिक में जोश भर देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed