{"_id":"635e870fcc86794f011e2975","slug":"farmers-held-a-team-of-officers-hostage-in-faridkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridkot News: पराली जलाने का सर्वे करने पहुंची टीम को किसानों ने बनाया बंधक, तीन घंटे बाद छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridkot News: पराली जलाने का सर्वे करने पहुंची टीम को किसानों ने बनाया बंधक, तीन घंटे बाद छोड़ा
Sun, 30 Oct 2022 07:50 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 30 Oct 2022 07:50 PM IST
सार
किसानों ने अधिकारियों से वीडियो व फोटो डिलीट करने की मांग की लेकिन टीम ने प्रशासन से बात करने का आग्रह किया। इसके बाद किसान नेता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के साथ बातचीत की और करीब तीन घंटे बाद मामले को शांत करवाकर टीम को किसानों के चंगुल से छुड़वाया।
विज्ञापन
बातचीत करते किसान नेता व अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फरीदकोट जिले के गांव डल्लेवाला के पास खेतों में पराली जलाने का सर्वे करने पहुंची जिला प्रशासन की टीम को किसानों ने करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद भाकियू एकता सिद्धूपुर के प्रांतीय प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाला और कौमी किसान यूनियन के प्रांतीय प्रधान बिंदर सिंह गोलेवाला मौके पर पहुंचे और जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत कर किसी भी किसान पर कार्रवाई न करने का भरोसा मिलने पर मामले को सुलझाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव डल्लेवाला में चौरस्ते के पास खेतों में पराली जलाने की सूचना पाकर ईटीओ गुरजंट सिंह, ईटीओ सतबीर सिंह, कानूनगो गुरतेज सिंह व पटवारी हरप्रीत सिंह मौके पर पहुंची और सर्वे का काम शुरू किया। यह टीम खेतों की वीडियो व फोटो तैयार कर रही थी। मगर वहां मौजूद किसानों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। जब टीम नहीं रुकी तो किसानों ने उन्हें घेरकर वहीं पर रोक लिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही इस जगह से डीसी डॉ. रूही दुग्ग व अन्य अधिकारियों का काफिला गुजरा था। जिन्होंने खेत में आग देखकर अधिकारियों की टीम को कार्रवाई करने की हिदायत दी थी। किसानों ने अधिकारियों से वीडियो व फोटो डिलीट करने की मांग की लेकिन टीम ने प्रशासन से बात करने का आग्रह किया। इसके बाद किसान नेता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के साथ बातचीत की और करीब तीन घंटे बाद मामले को शांत करवाकर टीम को किसानों के चंगुल से छुड़वाया।
विज्ञापन